• img-fluid

    अक्षय कुमार के साथ बड़े पर्दे पर काम करना चाहती हैं सानिया मिर्जा

  • June 09, 2024

    डेस्क। टेनिस की दुनिया में सानिया मिर्जा (Sania Mirza) ने कई मौकों पर देश का नाम रोशन किया है। कई मुश्किलों का सामना करने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया। अन्य खिलाड़ियों की तरह उन पर भी बायोपिक (Biopic) बनाई जा सकती है, जिससे लोग उनकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों से प्रेरणा ले सकें। हाल ही में सानिया द ग्रेट इंडियन कपिल शो (The Great Indian Kapil Show) में नजर आईं।

    हालिया एपिसोड में उन्होंने बी-टाउन के लिए अपना प्यार और अपने पंसदीदा अभिनेता को लेकर भी बात की। बातचीत के दौरान सानिया ने खुलासा किया कि उन्हें अभिनेता के तौर पर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) काफी ज्यादा पसंद हैं। इस एपिसोड में उन्होंने खिलाड़ी कुमार के लिए के अपना प्यार व्यक्त किया। साथ ही, बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान (Shahrukh Khan) पर भी चर्चा की।


    हाल ही में सानिया मिर्जा बॉक्सर मैरी कॉम, बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल और शार्पशूटर सिफ्ट कौर के साथ ओटीटी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंची थीं। इस दौरान सभी ने कपिल के साथ मजेदार बातचीत की। शो में कपिल शर्मा ने याद किया कि एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने कहा था कि वह सानिया की बायोपिक में उनके प्रेमी की भूमिका निभाना चाहेंगे। यह सुनकर सानिया हैरान रह गईं।

    उन्होंने कहा, “लेकिन उससे पहले मुझे एक प्रेमी की जरूरत है।” उन्होंने कहा, “अगर शाहरुख जी फिल्म करते हैं तो मैं खुद की भूमिका निभा सकती हूं और अगर अक्षय कुमार इसमें रहेंगे तो मैं निश्चित रूप से यह फिल्म करूंगी।” इंटरव्यू के दौरान कपिल ने यह भी बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने उनकी बायोपिक में मैरी कॉम की भूमिका निभाई थी और उनकी बहन परिणीति चोपड़ा साइना नेहवाल की जीवनी पर आधारित स्पोर्ट्स फिल्म में नजर आई थीं।

    Share:

    मुंबई हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने दो लोगों के अंडरवियर से 5.54 करोड़ का सोना जब्‍त किया

    Sun Jun 9 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport) पर मुंबई कस्टम्स विभाग (Mumbai Customs Department) ने अंडरवियर और शरीर में छिपाकर लाया गया सोना जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया है। बरामद सोने की कुल कीमत 5.54 करोड़ रुपये बताई जा रही है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved