• img-fluid

    मार्केट में जल्‍द दस्‍तक दे सकते हैं Samsung के दो धांसू स्‍मार्टफोन, फीचर्स देख आप भी हो जाएंगे खुश

  • February 12, 2022

    नई दिल्‍ली। स्‍मार्टफोन‍ निर्माता कंपनी Samsung का नया फोन Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G स्मार्टफोन का लॉन्च बहुत जल्द हो सकता है। हाल ही में इन्हें Samsung India की अधिकारिक वेबसाइट पर देखा गया था और अब ये दोनों स्मार्टफोन इंडोनोशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर भी स्पॉट किए गए हैं। फोन का डिजाइन भी ऑनलाइन लीक हो गया है। इंडोनेशिया की सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्टिंग में इनके मॉडल नम्बरों के बारे में भी जानकारी दी गई है। Galaxy A53 5G में Exynos 1200 प्रोसेसर होने की खबर है और फोन 5000 एमएएच बैटरी से लैस होगा। जबकि Galaxy A33 5G स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity प्रोसेसर बताया गया है।


    Mysmartprice की एक रिपोर्ट के अनुसार, Samsung Galaxy A53 5G और Galaxy A33 5G को इंडोनेशिया की SDPPI सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है। लिस्टिंग में दोनों स्मार्टफोन के मॉडल नम्बर्स भी बताए गए हैं। Samsung Galaxy A53 5G का मॉडल नम्बर SM-A536E लिस्टेड है और Samsung Galaxy A33 5G का मॉडल नम्बर SM-A336E मेंशन किया गया है। यानि कि भारत के साथ-साथ स्मार्टफोन एशिया के दूसरे देशों में भी लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसके अलावा यह लिस्टिंग स्मार्टफोन्स के बारे में कोई और जानकारी नहीं देती है।

    इससे पहले इन्हें अन्य सर्टिफिकेशन साइट्स पर भी देखा गया था। Galaxy A53 5G इससे पहले FCC, TENAA और NBTC साइट्स पर भी देखा जा चुका है। लीक्स की मानें तो फोन में 6.5 इंच की सुपर एमोलेड डिस्प्ले दी जाएगी जिसमें फुलएचडी प्लस रिजॉल्यूशन होगा और 120Hz का रिफ्रेश रेट होगा। फोन Exynos 1200 SoC से लैस होगा और Mali G68 GPU के साथ आएगा। इसमें 5,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। यह 6/8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आ सकता है। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 1TB तक बढ़ाया भी जा सकता है। इसके रियर में 64MP+12MP+5MP+5MP क्वाड कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है। सेल्फी के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

    Samsung Galaxy A33 5G स्पेसिफिकेशन्स के बारे में अभी तक ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। इस फोन के बारे में फिलहाल यही बताया जा रहा है कि यह MediaTek Dimensity SoC से लैस होगा। फोन में 5,000mAh बैटरी और 25 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होगा। इसकी खास फीचर्स में हमें IP67 वॉटर एंड डस्ट रसिस्टेंट रेटिंग भी देखने को मिल सकती है। हाल ही में फोन को FCC सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया था।

    Share:

    ट्रेन की पेंट्री कार मैनेजर ने किया युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

    Sat Feb 12 , 2022
    चलती ट्रेन में दिया गया वारदात को अंजाम, काम की तलाश में घर से निकली थी लड़की भोपाल। सपर्कक्रांति एक्सपे्रस (12629) में मुम्बई से दिल्ली के लिए सवार युवती के साथ पेंट्री में बलात्कार का मामला सामने आया है। वारदात को पेंट्री कार के मैनेजर ने ट्रेन से फैंकने की धमकी और मारपीट कर अंजाम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved