• img-fluid

    Samsung Galaxy M33 5G फोन में मिलेगी 6000mAh की दमदार बैटरी, देखें लॉन्चिग पर क्‍या है रिपोर्ट

  • March 27, 2022

    नई दिल्ली। दिग्‍ग्‍ज टेक कंपनी Samsung ने अपने Samsung Galaxy एम सीरीज के नए फोन Samsung Galaxy M33 5G की भारत में लॉन्चिंग कंफर्म दी है। Samsung Galaxy M33 5G को भारत में दो अप्रैल को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा और फोन की बिक्री अमेजन इंडिया से होगी। अमेजन पर फोन के लिए माइक्रो साइट भी लाइव हो गई है। Samsung Galaxy M33 5G में 5nm का ऑक्टाकोर प्रोसेसर मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलेगी जिसके साथ 25W की चार्जिंग का सपोर्ट होगा।

    Samsung Galaxy M33 5G के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.6 इंच की LCD डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होगा। फोन में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का होगा। फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB दो रैम और स्टोरेज वेरियंट में पेश किया जाएगा। अमेजन पर नोटिफाई का विकल्प भी आ रहा है।


    Galaxy M33 5G में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो Samsung Galaxy M33 5G में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। इसके अलावा फोन में 3.5एमएम का हेडफोन जैक होगा। इस फोन के साथ भी बॉक्स में चार्जर नहीं मिलने की उम्मीद है।

    बता दें कि सैमसंग ने हाल ही में Samsung Galaxy A53 5G को भारत में लॉन्च किया है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके अलावा इसमें कैमरे के साथ पेश किया गया है। सैमसंग के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी गई है। इसके अलावा Galaxy A53 5G में 8 जीबी रैम और 5 नैनोमीटर का Exynos 1280 प्रोसेसर दिया गया है। Samsung Galaxy A53 5G की शुरुआती कीमत 34,499 रुपये है।

    Share:

    नए कलर थीम और स्पोर्टी लुक के साथ लॉन्च हुई 2022 Yamaha YZF-R3, देखें इसकी खासियत

    Sun Mar 27 , 2022
    नई दिल्ली: जापान की ऑटो मेकर कंपनी Yamaha Motor हाल ही में अपनी एक लोकप्रिय मोटरसाइकिल 2022 YZF-R3 का एक रिवाइज्ड वर्जन पेश किया है. जिसे अभी ताइवान में लॉन्च किया गया है. आने वाले टाइम में इसे दूसरे देशों में भी रोल आउट किया जा सकता है. हालांकि, नई मोटरसाइकिल भारत में कब दस्तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved