• img-fluid

    मध्यप्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस मिलकर लड़ेंगे उपचुनाव

  • July 25, 2024

    भोपाल। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष (State President of Samajwadi Party) मनोज यादव (Manoj Yadav) और पूर्व विधायक सुनीलम (Sunilam) ने गुरुवार को भोपाल में मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ने की बात कही है। प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा उपुचनाव (Amarwara By-election in Chhindwara district) में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। अब विजयपुर और बुधनी में उपचुनाव होने है। सपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव ने कहा कि अभी हम गठबंधन में है। अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। हमारा उद्देश्य भाजपा को हराना है।


    वहीं, सागर जिले में दलित युवक की हत्या मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। पूर्व विधायक सुनीलम ने आरोप लगाया कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है। उनको जान से मारने की धमकी दे रही है। उन्होंने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। डॉ. यादव ने कहा कि पहले दलित युवक की हत्या की जाती है। फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती हैं। वहीं, उन्होंने पीड़ित पक्ष पर दर्ज मामले को वापस लेने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। बता दें सागर जिले के खुरई बरोदिया नौनागीर गांव के दलित युवक नितिन की आरोपियों ने पीट पीट कर हत्या कर दी थी।

    Share:

    महाराष्ट्र में बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर, डूबी सड़कें, ब्रिज तक बहे, बचाव के लिए उतरी सेना

    Thu Jul 25 , 2024
    मुंबई: देश के कई राज्यों में मूसलाधार बारिश और बाढ़ से हालात गंभीर (Situation is serious due to torrential rain and flood) हैं. बड़ा असर महाराष्ट्र (Maharashtra) में दिख रहा है. मुंबई, पुणे, ठाणे, पालघर (Mumbai, Pune, Thane, Palghar) सहित महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश जारी है. इसके चलते सड़कों से लेकर रेल […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved