• img-fluid

    अनंत-राधिका की हल्दी में सलमान खान से लेकर रणवीर सिंह हुए शामिल

  • July 09, 2024

    मुंबई (Mumbai)। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी (Anant Ambani and Radhika Merchant’s wedding) से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं। सोमवार को दोनों की हल्दी सेरेमनी थी। इस सेरेमनी (Ceremony) में परिवार वालों के साथ-साथ कई बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल हुए थे। सभी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए। हल्दी सेरेमनी से कई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सलमान खान जो पहले ब्लू कलर के पठानी सूट पहनकर फंक्शन अटेंड करने गए थे। वह वापस आते हुए येलो कलर के कुर्ते में नजर आए। उनके चेहरे पर भी हल्दी लगी थी।



    रणवीर ने खाया पान
    वहीं रणवीर सिंह का चेहरे पर तो बहुत सारी हल्दी लगी थी। इतना ही नहीं उनकी हल्दी सेरेमनी से एक फोटो भी वायरल हो रही है जिसमें वह पान खाते हुए भी दिख रहे हैं।

    बता दें कि सलमान और रणवीर ने इससे पहले अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में परफॉर्म भी किया था। रणवीर ने सलमान के गाने नो एंट्री पर डांस किया था। तो वहीं सलमान ने अनंत के साथ ऐसा पहली बार हुआ है में परफॉर्म किया था। संगीत में इंटरनैशनल सिंगर जस्टिन बीबर परफॉर्म करने आए थे जिनके कई वीडियोज वायरल हुए थे।

    सारा-जाह्नवी-अनन्या
    हल्दी सेरेमनी में जाह्नवी कपूर, अनन्या पांडे और सारा अली खान भी पहुंची थीं। तीनों काफी खूबसूरत लग रही थीं। जाह्नवी ने जहां येलो कलर की साड़ी पहनी थी। सारा ने वहीं कलरफुल लहंगा-चोली पहना था। अनन्या ने वहीं अनारकली सूट पहना था। तीनों के लुक्स फैंस को काफी पसंद आए हैं।

    अनंत और राधिका की शादी की बात करें तो दोनों 12 जुलाई को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों की शादी मुंबई में जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में होगी। फैंस शादी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं क्योंकि सभी यह देखना चाहते हैं कि जिनके प्री वेडिंग इतने ग्रैंड हुए हैं तो शादी में क्या धमाका होगा।

    Share:

    Kalki 2898 AD को लेकर मुकेश खन्ना ने इन लोगों की लगा दी क्लास

    Tue Jul 9 , 2024
    मुंबई (Mumbai)। मुकेश खन्ना (Mukesh Khanna) अपने स्टेटमेंट्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। कई बार उन्हें इस वजह से ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। अब पिछले कुछ दिनों से वह फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) को लेकर काफी कमेंट कर रहे हैं। अब मुकेश ने फिल्म को लेकर कुछ […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved