विदेश

रूसी राष्ट्रपति पुतिन सीढ़ियों से गिरे!

नई दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin) की बीमारी को लेकर मीडिया में कई बार खबरे आती रहती हैं। इस बीच, कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन मास्को स्थित आधिकारिक निवास (Moscow official residence) पर सीढ़ियों से फिसलकर गिर गए हैं। रिपोर्ट में बताया गया है कि वे जब पांच सीढीं ऊपर थे, तभी वे फिसलकर गिर गए। इस हादसे में उनकी रीढ़ की हड्डी (spinal cord) में चोट आई है। बताया जा रहा है कि, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सीढ़ियों से अपनी टेलबोन के बल पर गिरे। वे पेट और आंतों के कैंसर (cancer) से जूझ रहे हैं। ऐसे में टेलबोन पर गिरने से उन्हें तेज धक्का लगा और इस कारण उनका मल बाहर आ गया।


इस हादसे के बाद उनके निजी गार्ड्स ने उन्हें उठाया और उनकी सफाई के बाद उनका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की जांच में उन्हें कोई गंभीर चोट नहीं पाई गई है। रात में उनकी हालत स्थिर थी इतना ही नहीं, वे अपने आप चल-फिर भी सकते हैं। हालांकि रीढ़ की हड्डी के निचले कोक्सीकस हिस्से में दर्द होने से उन्हें बैठने में दिक्कत आ रही है। ये खबर तब आई है जब यूक्रेन द्वारा हाल ही में दावा किया गया था कि व्लादिमिर पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं। ऐसे में वे खुद को सही दिखाने के लिए अपने बॉडी डबल्स का इस्तेमाल कर रहे हैं।

रूसी राष्ट्रपति पुतिन पिछले काफी समय से गंभीर रूप से बीमार हैं। उनकी तबीयत को लेकर दावा किया गया था कि उनकी हालत गंभीर है। हाल ही में क्यूबा के एक नेता के साथ बैठक के दौरान पुतिन को घबराहट हुई और उन्हें जोर से कुर्सी पकड़ते देखा गया था। इस दौरान उनके हाथों का रंग बदलने का भी दावा किया गया था। इससे पहले इसी माह आई रिपोर्ट में भी दावा किया गया था कि रूसी राष्ट्रपति किसी गंभीर बीमार के शिकार हैं। वे कई बीमारियों से जूझ रहे हैं और यूक्रेन जंग के बीच उनका स्वास्थ्य और बिगड़ गया है। जंग के तनाव को लेकर उनकी सेहत लगातार बिगड़ रही है। इससे पुतिन के चिकित्सक व उनके परिजन चिंतित बताए गए हैं।

यह भी दावा किया गया कि पुतिन को एक घातक बीमारी है, जिसके कारण उनके पाचन तंत्र पर भी असर हो रहा है। वे पिछले कई महीनों से परहेज पर हैं। मीडिया रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया था कि पुतिन को पेटदर्द, घबराहट, खांसी व पार्किंसंस के लक्षण नजर आए हैं।

Share:

Next Post

भारत-नेपाल बॉर्डर पर तनावपूर्ण स्थिति, भारतीय मजदूरों पर हुआ पत्थराव

Sun Dec 4 , 2022
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ (Pithoragarh of Uttarakhand) में भारत-नेपाल बॉर्डर (Indo-Nepal border) पर तनावपूर्ण स्थिति पैदा हो गई है. कारण, रविवार शाम नेपाल की तरफ से भारतीय मजदूरों (Indian laborers) पर पथराव किया गया. जिससे निर्माण कार्य में लगे मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई. जानकारी के मुताबिक धारचूला क्षेत्र में ये पत्थरबाजी हुई है. यहां […]