मॉस्को। इस्राइल के साथ जारी संघर्ष के बीच हमास की तरफ से गाजा में बंधक बनाए गए तीन रूसी नागरिकों को रिहाई और उनके सही सलामत रूस वापस लौटने पर राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमास को धन्यवाद कहा। साथ ही रिहा हुए लगों से मुलाकात की। बता दें कि इन तीनों रूसी नागरिकों को अक्तूबर 2023 में इस्राइल पर हमले के दौरान हमाल द्वारा बंधक बना लिया गया था, जिसके बाद करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत इन्हें रिहाई मिली।
बुधवार देर रात क्रेमलिन में पुतिन ने रिहा हुए रूसी नागरिक अलेक्जेंडर ट्रूफानोव और उनके दो परिवारजनों से मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ट्रूफानोव को फरवरी 2025 में रिहा किया गया। पुतिन ने कहा कि यह आपकी रिहाई रूस और फलस्तीनी संगठनों के साथ वर्षों से चले आ रहे भरोसे और संबंधों का नतीजा है।
अब बात अगर अलेक्जेंडर ट्रूफानोव की करें तो उनकी मां एलेना ट्रूफानोवा, दादी इरिना टाटी, और मंगेतर सैपिर कोहेन को हमास ने अगवा कर लिया था। उनके परिवार के मुखिया विटाली ट्रूफानोव की हमले में मौत हो गई थी। एलेना, इरिना और सैपिर कोहेन को 53 दिन बाद बंधक अदला-बदली के जरिए रिहा किया गया। अलेक्जेंडर ट्रूफानोव को करीब 500 दिन बाद 15 फरवरी 2025 को युद्धविराम समझौते के तहत रिहाई मिली।
पुतिन ने हमास के नेतृत्व और उनके राजनीतिक विंग का भी आभार जताया। साथ ही रूसी नागरिकों की रिहाई के लिए धन्यवाद दिया। इसके साथ ही पुतिन ने वादा किया कि वे बाकी बचे बंधकों की रिहाई के लिए भी प्रयास करते रहेंगे। गौरतलब है कि कई लोग जो इस्राइल में बस गए हैं, वे अब भी रूसी नागरिकता बनाए हुए हैं, और रूस ऐसे मामलों में सक्रिय भूमिका निभा रहा है।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved