• img-fluid

    यूक्रेन को 50 डॉलर दान दिया तो रूसी अदालत ने महिला को सुना दी 12 साल की कैद की सजा

  • August 16, 2024

    डेस्क: दान देना पुण्य का काम माना जाता है, लेकिन रूस में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां दान देने पर एक महिला को अरेस्ट कर लिया गया और अदालत की ओर से उसे 12 साल की कैद की भी सजा सुनाई गई है. रूस की महिला को सिर्फ 50 US डॉलर डोनेट करने के लिए 12 साल की कैद की सजा सुना दी गई है. रूस की अदालत ने इस महिला को देशद्रोह का दोषी बना दिया है. मामला यह है कि यह महिला रूसी मूल की महिला है, जिसके पास अमेरिकी नागरिकता है. इस रूसी महिला को 2021 में अमेरिकी नागरिकता मिल गई थी और वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ न्यूयॉर्क सिटी में रहती है.


    ऐसे में इस महिला ने एक ऐसे NGO को 50 डॉलर दान दे दिए, जो वोलोदीमीर जेलेंस्की और यूक्रेन का इस युद्ध में सपोर्ट कर रही थी. यही कारण है कि 33 साल की केसेनिया करेलिना को रूस की अदालत ने 12 साल की सजा सुनाई है. केसेनीय ने युद्ध में यूक्रेन का समर्थन करने वाली एक अमेरिकी एनजीओ को 50 डॉलर दान किए थे.

    दान देने वाली रूसी महिला जब अपने दादा-दादी से मिलने के लिए अमेरिका से रूस आई तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया उसके बाद अदालत में सुनवाई हुई. सुनवाई में कहा गया कि महिला ने यह रकम यूक्रेनी सेना को गोला बारूद खरीदने के लिए भेजी थी, जिसका इस्तेमाल रूस के खिलाफ हुआ. रूस की सरकार ने हाल ही के दिनों में देशद्रोहियों के लिए सजा और कड़ी कर दी है. बीते साल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने देशद्रोह के लिए अधिकतम सजा को 20 साल से बढ़कर आजीवन कारावास तक कर दिया है.

    Share:

    भारत को हिंदुओं का होमलैंड घोषित किया जाए-त्रिवेदी

    Fri Aug 16 , 2024
    उज्जैन। बंगाल में हिंदुओं पर जो जुल्म हो रहे हैं उसे रोकने के लिए केंद्र सरकार को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। हिंदुओं पर संकट के समय केंद्र की भाजपा सरकार तथा विपक्षी दलों की चुप्पी का विरोध सपाक्स ने किया है। उज्जैन जिला सपाक्स कार्यकारिणी ने इन राजनीतिक दलों की निंदा की है तथा जनता […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved