• img-fluid

    रूस ने माकीव्का में मारे गए सैनिकों की मौत का लिया बदला, दोनेस्क में मार गिराए 130 यूक्रेनी जवान

  • January 04, 2023

    खारकीव (Kharkiv) । रूस (Russia) ने यूक्रेनी हमले में दोनेस्क के माकीव्का में मारे गए अपने 63 सैनिकों की मौत का बदला लेते हुए दोनेस्क में अलग-अलग जगहों पर 90 यूक्रेनी सैनिकों (Ukrainian soldiers) को मार गिराया है। रूसी वायु सेना ने बताया कि सबसे ज्यादा 90 यूक्रेनी क्रासनोय, पेत्रोव्स्कोए, नेवेल्स्कोए, जॉर्जियेवका और पोबेडा पर हुए हमलों में मारे गए। इसके अलावा जोलोताया नीवा और नोवोदोनेस्कोये में 30 यूक्रेनी सैनिकों को मार गिराने का दावा किया। इसके अलावा शेष यूक्रेनी सैनिकों को खारकीव में ढेर करने का दावा किया है।

    पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब प्रांत (Punjab Province) के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, लाहौर से करीब 375 किमी दूर खानेवाल में रेस्टोरेंट में दोपहर के भोजन के लिए गए डिप्टी डायरेक्टर नवीद सादिक और इंस्पेक्टर नासिर अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चला दीं।


    लोगों को कोविड की स्थिति को कमतर दिखा रहा चीनी मीडिया
    चीन के लोगों को स्थानीय मीडिया कोविड की मौजूदा स्थिति को कमतर दिखा रहा है। मीडिया की खबरों के मुताबिक चीन में कोविड का खास असर नहीं है। यहां लोगों को कहा जा रहा है, कोविड से बहुत कम मामलों में व्यक्ति बीमार होता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन से फिर संक्रमण व कोविड से मौत की सही जानकारी देने के लिए कहा है।

    भारत-अमेरिका संबंध करेंगे 21वीं सदी को परिभाषित : रो खन्ना
    अमेरिका सांसद रो खन्ना ने सोमवार को कहा कि भारत-अमेरिका के संबंध 21वीं सदी को परिभाषित करेंगे। उन्होंने भारत के उदय के बारे में न्यूयॉर्क टाईम्स में विस्तार लिखा। उन्होंने लिखा कि भारत तमाम विरोधाभास के बाद भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भारत की बहुलतावादी विशेषताएं इसे विशेष रूप से कामयाब बनाती हैं। उन्होंने अपने आलेख में विदेश मंत्री एस जयशंकर के हवाले से लिखा, यूक्रेन में युद्ध के प्रभाव से एक पश्चिम के प्रभाव वाली विश्व व्यवस्था अस्तित्व के संकट का सामना कर रही है, जिसे बहुविकल्पी दुनिया द्वारा प्रतिस्थापित किया जाना है। जहां देश अपनी विशेष नीतियों और वरीयताओं और हितों का चयन करेंगे।

    नेपाल में बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में भारतीय गिरफ्तार
    भारत के एक 23 वर्षीय युवक को नेपाल में एक बुजुर्ग महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। नेपाल पुलिस ने बताया, पश्चिमी नेपाल के अर्घखांची जिले में मंगलवार को हरियाणा के सुशांत सिंह को 60 वर्षीय राधा थापा की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। थापा का शव रविवार को जंगल से बरामद हुआ। पुलिस ने बताया, सुशांत भी जंगल में छिपा मिला, लिहाजा उसे हत्या आरोपी के तौर पर गिरफ्तार किया गया है।

    Share:

    स्पीकर का चुनाव नहीं जीत पाए केविन मैककार्थी, 100 साल में पहली बार होगी दोबारा वोटिंग

    Wed Jan 4 , 2023
    वॉशिंगटन (washington) । अमेरिकी संसद (US Parliament) की प्रतिनिधि सभा में रिपब्लिकन नेता केविन मैककार्थी (Kevin McCarthy) पहले राउंड की बैलेट वोटिंग (ballot voting) में नैंसी पेलोसी (Nancy Pelosi) की जगह स्पीकर का चुनाव (speaker election) जीतने में असफल रहे। वह पेलोसी का स्थान लेने के लिए जरूरी संख्या बल नहीं हासिल कर पाए। इस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved