• img-fluid

    सीट शेयरिंग में फंसा पेंच, झारखंड में कांग्रेस-राजद में तकरार; लालू की पार्टी की ये है मांग

  • April 02, 2024

    नई दिल्‍ली (New Delhi)। चंपाई सोरेन सरकार (Champai Soren Sarkar)में राजद कोटे के मंत्री सत्यानंद भोक्ता(Minister Satyanand Bhokta) ने कहा है कि चतरा सीट (chatra seat)पर इस बार किसी भी हाल में फ्रेंडली (friendly)मैच नहीं होगा। उन्होंने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव की परिस्थिति कुछ और थी, लेकिन आज कुछ और है। चतरा सीट से खुद के उम्मीदवार होने के सवाल पर उन्होंने कहा है कि शीर्ष नेतृत्व जो निर्णय लेगा, वह सर्वमान्य होगा।

    बता दें कि 2019 के संसदीय चुनाव में महागठबंधन में रहते हुए कांग्रेस और राजद दोनों ने चतरा सीट पर उम्मीदवार उतारा था। इसका सीधा फायदा भाजपा को मिला था। भाजपा करीब 3.77 लाख वोटों के अंतर से चतरा सीट पर चुनाव जीती थी। इससे पहले चतरा और पलामू सीट पर राजद का दावा करते हुए पार्टी मुख्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव और सत्यानंद भोक्ता ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इंडी गठबंधन के केंद्रीय नेतृत्व और राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से आग्रह किया है कि चतरा और पलामू लोकसभा सीट राजद को दी जाए। दोनों सीट पर पार्टी चुनाव लड़ते रही है। यहां के अवाम और पार्टी कार्यकर्ताओं की भी यही मांग है। प्रेस वार्ता में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ मनोज कुमार, महासचिव कैलाश यादव, महासचिव आबिद अली आदि उपस्थित थे।


    हमें अधिकार मांगने में कोई परेशानी नहीं: भोक्ता

    मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि चतरा और पलामू लोस पर राजद का अधिकार है। हमें अपने अधिकार मांगने में कोई परेशानी नहीं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, प्रदेश के सीएम चंपाई सोरेन, पूर्व सीएम हेमंत सोरेन सहित कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और नेता राहुल गांधी सभी से हमारा आग्रह है कि वे राजद को हर हाल में दोनों सीटें दें। राजद हर हाल में दोनों सीट जीत कर इंडी गठबंधन को मजबूत करने का काम करेगा।

    विस में राजद ने कई सीटों का किया है त्याग: संजय

    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विधानसभा चुनाव में भी प्रदेश राजद ने महागठबंधन के लिए कई सीटों का त्याग किया है। गढ़वा, भवनाथपुर, पलामू, मनिका, सारठ ऐसे ही विधानसभा की सीटें हैं, जिसे पार्टी ने महागठबंधन के लिए छोड़ा। अब जरूरी है कि इंडी गठबंधन के नेता राजद को चतरा और पलामू संसदीय सीट दें।

    कांग्रेस-राजद में तकरार

    लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड में इंडिया गठबंधन के बीच सबकुछ ठीक-ठाक नहीं चल रहा है। सीपीआई ने रविवार को चार सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा कर अपनी अलग राह पकड़ ली है। अब यही स्थिति पलामू और चतरा सीट को लेकर राजद और कांग्रेस के बीच भी देखने को मिल रही है।

    दरअसल, प्रदेश राजद के सभी नेता सोमवार से पहले तक यह दावा कर रहे थे कि चतरा और पलामू संसदीय सीट पर पार्टी हर हाल में उम्मीदवार उतारेगी। राजद नेताओं ने सोमवार सुबह सभी मीडियाकर्मी को सूचना दी कि आज पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार सिंह यादव और राजद के वरिष्ठ नेता सत्यानंद भोक्ता प्रेस वार्ता करेंगे। चर्चा यही थी कि राजद आज अपना उम्मीदवार की घोषणा कर सकता है। हालांकि प्रेस वार्ता में नजारा कुछ और ही दिखा।

    राजद को पलामू, कांग्रेस को चतरा सीट मिलने की चर्चा

    सूत्रों के मुताबिक चतरा और पलामू सीट पर इस बार का समीकरण बदल गया है। राजद के कोटे में अब पलामू सीट आना तय माना जा रहा है। वहीं, कांग्रेस के खाते में चतरा सीट जाएगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने भी कहा कि 2024 के चुनाव में चतरा में फ्रेंडली फाइट नहीं होगी। कांग्रेस ही इस सीट से चुनाव लड़ेगी।

    कांग्रेस नाराज, बोली-गठबंधन का धर्म निभाएं

    राजद के दावे की स्थिति याचना में तब बदली जब प्रेस वार्ता की सूचना पर प्रदेश कांग्रेस ने नाराजगी जता दी। सूत्रों की मानें तो प्रेस वार्ता की सूचना सत्यानंद भोक्ता ने प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को फोन कर दी। इसपर प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने भोक्ता से स्पष्ट कहा कि दोनों सीटें किसी भी हाल में राजद को नहीं मिलेगी। प्रदेश राजद नेताओं को इंडिया गठबंधन धर्म का पालन करना चाहिए। कांग्रेस की नाराजगी को देख राजद नेताओं ने प्रेस वार्ता के मुख्य मुद्दों को ही गौण कर दिया।

    Share:

    वीवीपैट पर्चियों की पूरी गिनती की उठी मांग, सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग और केंद्र से मांगा जवाब

    Tue Apr 2 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Delhi) । सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने सोमवार को वीवीपैट पर्चियों (vvpat slips) से संबंधित एक मामले की सुनवाई की, जिसमें वीवीपैट पर्चियों की पूरी गिनती की मांग की गई थी। कोर्ट ने मामले में चुनाव आयोग (election Commission) और केंद्र से जवाब मांगा है। गौरतलब है कि वर्तमान परिस्थितियों में वीवीपैट […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved