• img-fluid

    सिडनी में एक छक्का लगाते ही रोहित शर्मा बनाएंगे अहम रिकार्ड

  • January 04, 2021

    मेलबर्न। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा मेजबान ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ सात जनवरी से शुरु हो रहे तीसरे टेस्ट में एक अहम रिकार्ड अपने नाम कर सकते हैं। इस मैच में रोहित के ही पारी शुरु करने की उम्मीदें हैं। रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 99 छक्के लगाए हैं और एक छक्का लगाते ही वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 100 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले शीर्ष पांच बल्लेबाजों की बात करें तो में रोहित के बाद इंग्लैंड के इयोन मोर्गन का नम्बर आता है जिन्होंने 63 छक्के लगाए हैं। वहीं ब्रैंडन मैकुलम के नाम 61 छक्के हैं। सचिन तेंदुलकर और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 60 छक्के लगाए हैं। दोनो ही टीमें इस सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। ऑस्ट्रेलिया ने पहला जबकि भारतीय टीम ने दूसरा टेस्ट जीता था।

    ऑस्ट्रेलिया के खिलापफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
    रोहित शर्मा- 99 छक्के
    इयोन मोर्गन- 63 छक्के
    ब्रैंडन मैकुलम- 61 छक्के
    सचिन तेंदुलकर- 60 छक्के
    महेंद्र सिंह धौनी- 60 छक्के ।

    Share:

    सौरव गांगुली बुधवार को अस्पताल से हो सकते हैं डिस्चार्ज : सीईओ

    Mon Jan 4 , 2021
    कोलकाता । भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बुधवार को अस्पताल से डिस्चार्ज हो सकते हैं। वुडलैंड अस्पताल की सीईओ रूपाली बसु ने सोमवार को इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने बताया है कि फिलहाल उनकी दो अन्य धमनियों की एंजियोप्लास्टी को टाल दिया गया है। वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved