• img-fluid

    रोहित शर्मा ने टी-20 में रचा इतिहास, 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले बल्लेबाज बने

  • October 06, 2021

    नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 13 गेंदों की छोटी मगर तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया। वह अब टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में भारत के सुरेश रैना 325 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

    रोहित ने राजस्थान के खिलाफ पहले ही ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने श्रेयस गोपाल के पहले ओवर में अपना दूसरा छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने 400 टी-20 छक्कों का खास मुकाम हासिल कर लिया।

    बात करें आईपीएल की तो यहां रोहित ने 227 छक्के लगाए हैं और वह सर्वाधिक छक्कों के मामले में गेल और डीविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के पास है। वह यहां 300 छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।    


    गौरतलब है कि टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। वह अब तक 1042 छक्के लगा चुके हैं। गेल 1000 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

    टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल (1042), कीरोन पोलार्ड (758), आंद्रे रसेल (510), ब्रेंडन मैकुलम (485), शेन वाटसन (467), एबी डीविलियर्स (434) और रोहित शर्मा (400) का नाम शामिल है। इनमें मैकुलम और वाटसन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अभी सक्रिय हैं और लगातार टी-20 मुकाबले खेल रहे हैं।  

    बात करें मैच की तो आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है। मंगलवार को राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 90 रन ही बना सकी। इसके बाद मुंबई ने सिर्फ 8.2 ओवर में यानी कुल 50 गेंदों में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

    Share:

    Gold Silver Price: लगातार दूसरे दिन सोने की वायदा कीमत में गिरावट, 46600 रुपये प्रति 10 ग्राम हुआ दाम

    Wed Oct 6 , 2021
    नई दिल्ली। आज घरेलू बाजार में सोने की वायदा कीमत में लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। एमसीएक्स पर सोना वायदा 0.35 फीसदी नीचे 46600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 0.6 फीसदी नीचे 60623 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पीली धातु पिछले साल के उच्चतम स्तर (56200 रुपये प्रति 10 ग्राम) से […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved