• img-fluid

    लूट की घटनाएं 500 प्रतिशत तक बढ़ीं 80 प्रतिशत मामलों में आरोपी धराए

  • December 02, 2023

    इंदौर।  शहर में पुलिस कमिश्नरी ( police commissionerate) को दो साल हो गए हैं, लेकिन अपराधों पर नियंत्रण देखने को नहीं मिला है। लूट के मामले में तो 500 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 80 प्रतिशत मामलों में पुलिस आरोपियों को पकडऩे में भी सफल रही है।


    यह कहना है पुलिस कमिश्नर मकरंद देऊस्कर (police commissioner makrand deuskar) का। उन्होंने कहा कि शहर में लूट की घटनाएं 500 प्रतिशत बढ़ी हैं। इसके पीछे प्रमुख कारण पुलिस ने चेन, बैग और मोबाइल के मामले में लूट का केस दर्ज करना शुरू किया है। पिछले साल दस माह में लूट के लगभग 50 केस दर्ज हुए थे, लेकिन इस साल 260 से अधिक केस दर्ज हुए हैं। इनमें सबसे अधिक मोबाइल लूट के केस हैं। देऊस्कर का कहना है कि अपराध को जड़ से खत्म करने के लिए गंभीर धाराओं में केस दर्ज होना जरूरी है। इसके चलते उन्होंने अपने कार्यकाल में मोबाइल, बैग और चेन के मामलों में लूट का केस दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। पहले ऐसे मामलों में पुलिस चोरी का केस दर्ज करती थी। उनका कहना है कि चोरी के केस में आरोपी नोटिस पर छूट जाते थे, लेकिन अब लूट का केस दर्ज होने से आरोपी कम से कम दो माह तक जेल में रह रहे हैं। वहीं पुलिस लूट के मामले को गंभीरता से ले रही है। इसके चलते 80 प्रतिशत मामलों में आरोपी पकड़े गए हैं। उनका कहना है कि कुछ और प्रतिशत लूट के केस बढ़ सकते हैं। लेकिन मई-जून में जो आंकड़ा बढ़ रहा था, आरोपियों के पकड़े जाने पर दिसंबर में इसमें काफी कमी आई है, क्योंकि शहर में घूम रहे ज्यादातर लुटेरे जेल जा चुके हैं।

    Share:

    मणिपुर में शादी के बाद मुंबई पहुंचे गर्लफ्रेंड रणदीप-लिन लैशराम

    Sat Dec 2 , 2023
    मुंबई (Mumbai)! बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुडा (Randeep Hooda) इस वक्त चर्चा में हैं। हाल ही में रणदीप (Randeep Hooda) ने अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम (Lynn Laishram) से शादी की है। रणदीप और लिन की शादी का समारोह पारंपरिक तरीके से मणिपुर में आयोजित किया गया। इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved