img-fluid

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर ममता बनर्जी की वकालत की राजद प्रमुख लालू यादव ने

  • December 10, 2024


    पटना । राजद प्रमुख लालू यादव (RJD chief Lalu Yadav) ने इंडिया गठबंधन के नेतृत्व को लेकर (For leadership of India Alliance) ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की वकालत की (Advocated) ।


    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के विपक्षी दलों के गठबंधन के नेतृत्व करने को लेकर दिए गए बयान के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष के नेता इस बयानबाजी में शामिल हो गए हैं। इस बीच, राजद प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव भी ममता बनर्जी के समर्थन में उतर आए हैं।

    पटना में मंगलवार को लालू प्रसाद यादव ने पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों ने जब उनसे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बयान के संबंध में पूछा तो उन्होंने कहा, “इंडिया गठबंधन का नेतृत्व ममता बनर्जी को दे देना चाहिए। हम सहमत हैं।” कांग्रेस की आपत्ति से जुड़े सवाल पर लालू ने कहा, “कांग्रेस के आपत्ति जताने से कुछ नहीं होगा। ममता बनर्जी को दे देना चाहिए।”

    उल्लेखनीय है कि ममता बनर्जी विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन के कामकाज पर असंतोष व्यक्त किया था और मौका मिलने पर इसकी कमान संभालने के अपने इरादे का संकेत दिये थे। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने कहा था कि वह पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के रूप में अपनी भूमिका जारी रखते हुए विपक्षी मोर्चे के नेतृत्व के साथ दोहरी जिम्मेदारी संभालने में सक्षम होंगी।

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित महिला संवाद यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर लालू यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यात्रा पर जा रहे हैं अच्छी बात है। उन्होंने अपने अंदाज में कहा, “नैन सेंकने जा रहे हैं।” उन्होंने कहा कि 2025 में महागठबंधन की सरकार बिहार में बनेगी। नीतीश के 225 सीट जीतने के दावे पर उन्होंने कहा कि पहले आंख तो सेंक लें। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार किसी भी चुनाव के पूर्व प्रदेश के दौरे पर निकलते रहे हैं। अगले साल बिहार विधानसभा चुनाव होने हैं। इससे पहले वे महिला संवाद यात्रा पर निकलने वाले हैं। इसे लेकर विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी सरकारी खर्च पर यात्रा करने का आरोप लगाया है।

    Share:

    महिला संवाद यात्रा पर 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए खर्च करने जा रहे है बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - राजद नेता तेजस्वी यादव

    Tue Dec 10 , 2024
    पटना । राजद नेता तेजस्वी यादव ( RJD leader Tejashwi Yadav) ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Bihar Chief Minister Nitish Kumar) महिला संवाद यात्रा पर (On Mahila Samvad Yatra) 2 अरब 25 करोड़ 78 लाख रुपए (Rs. 2 Billion 25 Crore 78 Lakh) खर्च करने जा रहे है (Is going to spend) […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved