• img-fluid

    बेघर हुई रिया चक्रवर्ती दर-दर भटक रहे हैं अभिनेत्री के माता-पिता, जानें क्या है वजह

  • December 31, 2020

    नई दिल्ली। सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) की मौत के बाद सबसे ज्यादा विवादों में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती (Riya Chakraborty) घिर गई थीं। सुशांत केस से निकले ड्रग एंगल में उनका नाम सामने आया था और उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर लोगों ने रिया को जमकर ट्रोल किया। अब भी आए दिन वे ट्रोलिंग का शिकार हो जाती हैं। फिलहाल तो वे जमानत पर छूट गई हैं, लेकिन इसके बाद भी उनकी मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। उनके घरवाले नए घर में शिफ्ट होनें वाले हैं।

    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिया (Riya Chakraborty) का परिवार काफी परेशान है और वो जल्द ही नए घर में शिफ्ट होना चाहता है। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रिया चक्रवर्ती के माता-पिता खार में घर ढूंढते नजर आए हैं। वीडियो को शेयर करते हुए बताया गया कि इंद्रजीत चक्रवर्ती और संध्या चक्रवर्ती यानी रिया के माता-पिता घर ढूंढ रहे हैं।

    अगस्त में रिया चक्रवर्ती ने अपनी बिल्डिंग का एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उनकी बिल्डिंग के नीचे पैपाराजीस का तांता लगा हुआ था। इसके बाद मुंबई पुलिस से रिया (Riya Chakraborty) ने प्रोटेक्शन की मांग भी की थी। कहा जा रहा है कि यही उनकी परेशानी की असल वजह मीडिया है और इससे बचने के लिए परिवार रहने के लिए नई जगह तलाश रहा है।

    Share:

    Hero के लिए फिल्म सेट को एक शहर से दूसरे शहर जाने का पहला मामला

    Thu Dec 31 , 2020
    मुंबई। बॉलीवुड के अभिनेता रजनीकांत, बस नाम ही काफी है। राजनीति उनको ज्वॉइन करने वाली थी, लेकिन ऐन मौके पर उसे मुंह की खानी पड़ी। हैदराबाद में जिस फिल्म के सेट पर शूटिंग के दौरान वह बीमार पड़े, अब उस सेट को जाकर चेन्नई में थलाइवा से शूटिंग करानी होगी। वैसे तो कोरोना भी थलाइवा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved