• img-fluid

    रिया चक्रवर्ती बोली-ये इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ है

  • August 07, 2020

    सुशांतसिंह राजपूत सुसाइड: रिया चक्रवर्ती ने पहले की  थी CBI जांच की मांग
    मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस की जांच अब सीबीआई के हाथों में है। सीबीआई ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके परिवार और कुछ दूसरे लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 341, 342, 420, 406 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। सीबीआई के मामला दर्ज करने के बाद रिया का बयान सामने आया है। सुशांत की मौत के करीब एक महीने बाद गृह मंत्रालय से सीबीआई की जांच कराने की अपील करने वाली रिया ने अब इसे इलिगल और फेडरलिज्म के खिलाफ बताया है।
    रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि सीबीआई को इस मामले से तब तक दूर रहना चाहिए, जब तक कि सर्वोच्च न्यायालय अपना फैसला नहीं दे देता। सीबीआई ने बिहार सरकार के एक अनुरोध के बाद रिया चक्रवर्ती और पांच अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, रिया ने गुरुवार शाम को एक बयान में इस केस में सीबीआई जांच को किसी भी ज्ञात कानूनी सिद्धांतों से परे और राष्ट्र के संघीय ढांचे को प्रभावित करने वाला और पूरी तरह से अवैध बताया।
    रिया चक्रवर्ती ने फिर कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत मुंबई में हुई, तो केस की जांच भी मुंबई पुलिस को करनी चाहिए। उन्होंने कहा बिहार पुलिस ने मामले को ट्रांसफर कर दिया। मुंबई पुलिस के बजाय मामला सीबीआई के पास चला गया, जिसे इस केस में जांच करने का कोई अधिकार नहीं था।

    Share:

    मैं 'लो-ग्रेड डिप्रेशन' से जूझ रही हूं: मिशेल ओबामा

    Fri Aug 7 , 2020
    वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व प्रथम महिला मिशेल ओबामा ने कहा है कि कोविड-19 महामारी, नस्ली अन्याय और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन के पाखंड के कारण वह लो-ग्रेड डिप्रेशन से जूझ रही हैं। उन्होंने बुधवार को अपने एपोनमस पॉडकास्ट द मिशेल ओबामा पॉडकास्ट के दूसरे एपिसोड के दौरान यह टिप्पणी की। मिशेल ने कहा, मैं आधी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved