• img-fluid

    रीवा : सरकारी शिक्षक के घर ईओडब्ल्यू का छापा

  • September 11, 2020

    रीवा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिलने के बाद आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गनिगवा में शुक्रवार सुबह सरकारी शिक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के घर छापामार कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि लाखों की चल-अचल संपत्ति के दस्तावेज बरामद हुए हैं। फिलहाल, कार्रवाई जारी है।
    जानकारी के मुताबिक, निरीक्षक प्रवीण कुमार के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की टीम ने शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्राम गनिगवा निवासी शिक्षक महेन्द्र कुमार सिंह के घर दबिश दी और सर्चिंग शुरू की। बताया जा रहा है कि शिक्षक के यहां से टीम को दो ट्रैक्टर, कार और जमीन के दस्तावेज बरामद हुए हैं। बताया गया है कि शिक्षक के खिलाफ अनैतिक तरीके से आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत मिलने के बाद यह कार्रवाई की गई। फिलहाल कार्रवाई जारी है। ईओडब्ल्यू की टीम शिक्षक की अन्य संपत्तियों का पता लगाने में जुटी है।

    Share:

    अतिवर्षा और बाढ़ से 24 जिलों में 15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलों का हुआ नुकसान

    Fri Sep 11 , 2020
    भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को अपने निवास पर, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का अवलोकन और अध्ययन करने आए केन्द्रीय अध्ययन दल के सदस्यों से मुलाकात की। सीएम शिवराज ने कहा है कि मध्य प्रदेश में बीते पखवाड़े अतिवर्षा से हुई हानि की विस्तृत जानकारी केन्द्र सरकार को दी गई है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved