• img-fluid

    रीवा: मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग से लाड़ली बहना योजना के संबंध में दिए निर्देश

  • June 09, 2023

    • लाड़ली बहना योजना के लिए महिलाओं में है अपार उत्साह – मुख्यमंत्री
    रीवा, शिवम तिवारी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाड़ली बहना योजना के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना के लिए प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में 8 जून को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं। इस योजना को लेकर महिलाओं में अपार उत्साह है। लाड़ली बहना योजना के संबंध में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने उत्सुकता से जानकारी ली है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में केवल दो माह की छोटी सी अवधि में बिना तनाव और शिकायतों के 125 लाख महिलाओं का ऑनलाइन पंजीयन होना बहुत बड़ी उपलब्धि है। यह अधिकारियों के परिश्रम और प्रशासनिक दक्षता का श्रेष्ठ उदाहरण है। इस योजना के क्रियान्वयन का पूरा डॉक्यूमेंटेशन करें। कल के लाड़ली बहना उत्सव के लिए पीले चावल देकर महिलाओं को आमंत्रित करें। कल के कार्यक्रम तथा संदेश का सभी ग्राम पंचायतों तथा नगरीय निकाय के सभी वार्डों में प्रसारण सुनिश्चित करें। उत्सव के वातावरण में सभी जगह कार्यक्रम आयोजित करें। जिन पात्र महिलाओं के खाते डीबीटी नहीं हुए हैं अथवा आधार से लिंक नहीं हैं उन्हें अभियान चलाकर तीन दिनों में योजना से लाभान्वित करें।

    मुख्यमंत्री ने कमिश्नर्स और कलेक्टर्स से 8 जून को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं की जानकारी ली। कमिश्नर कार्यालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग में कमिश्नर अनिल सुचारी ने बताया कि संभाग की सभी ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाएं आयोजित की गईं। मैं स्वयं सतना जिले की चोरमारी ग्राम पंचायत के ग्राम सभा में शामिल हुआ। महिलाएं इस योजना से बहुत प्रसन्न हैं। कई ग्राम सभाओं में गीत और नृत्य के माध्यम से महिलाओं ने अपनी खुशी जाहिर की। हर ग्राम सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में संयुक्त आयुक्त अशोक ओहरी, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास  ऊषा सिंह सोलंकी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share:

    लाडली बहना योजना के अन्तर्गत रीवा जिले की कुल 400280 पात्र महिलाओं को मिलेगा लाभ

    Fri Jun 9 , 2023
    मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना अन्तर्गत आज 383712 महिलाओं के खाते में 38 करोड़ 37 लाख 12 हजार रूपये की राशि डाली जायेगी योजना के अन्तर्गत एक वर्ष में 12 हजार रूपये पाकर महिलाएं आर्थिक रूप से होगी आत्मनिर्भर रीवा, शिवम तिवारी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज लाडली बहना योजना के जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved