• img-fluid

    रीवा एयरपोर्ट को यात्री और मालवाहक फ्लाइट्स उड़ाने का लाइसेंस मिला

  • September 10, 2024

    रीवा। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा रीवा एयरपोर्ट (Rewa Airport) को लाइसेंस दे दिया गया है। इससे रीवा एयरपोर्ट को यात्री (Passenger) और मालवाहक फ्लाट्स (Cargo Flights) के संचालन की अनुमति मिल गई है। इसे लेकर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल (Deputy Chief Minister Rajendra Shukla) ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह विंध्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अब विंध्य क्षेत्र के नागरिकों का हवाई यात्रा का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है।


    उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा एयरपोर्ट से विंध्य क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार करेगा, साथ ही यह मध्यप्रदेश के आर्थिक विस्तार और विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। अब रीवा एयरपोर्ट से जल्द ही हवाई सेवाओं की शुरुआत होगी, जिससे स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि रीवा एयरपोर्ट का संचालन क्षेत्र के विकास की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे विंध्य क्षेत्र की आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक प्रगति को भी एक नई दिशा मिलेगी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आभार व्यक्त किया है।

    Share:

    इंदौर : लुटेरी दुल्हन और उसके तीन साथी गिरफ्तार

    Tue Sep 10 , 2024
    इंदौर। क्राइम ब्रांच (Crime Branch) ने एक लुटेरी दुल्हन (Robber bride) और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार (three accomplices arrested)  किया है। इन लोगों ने इंदौर (Indore) में एक व्यक्ति को शादी के जाल में फंसाया और फिर शादी में मिले 15 लाख के जेवर लेकर चंपत हो गए थे। गिरोह ने इंदौर के अलावा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved