• img-fluid

    खुलासा, रणबीर कपूर की रामायण में ‘एवेंजर्स एंडगेम वाला एक्शन’

  • August 25, 2024

    मुंबई। ‘नितेश तिवारी की ‘रामायण’ (Nitesh Tiwari’s Ramayana) को इंडस्ट्री की बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म को लेकर काम तेजी से हो रहा है। वहीं, फिल्म को लेकर जरूरी अपडेट्स भी आते रहते हैं। अब फिल्म को लेकर एक और अपडेट आया है। हॉलीवुड की फिल्म एवेंजर्स एंडगेम के स्टंट एक्सपर्ट टेरी नोटरी रणबीर कपूर (Terry Notary Ranbir Kapoor) की फिल्म में एक्शन डिजाइन कर रहे हैं। टेरी नोटरी रणबीर कपूर की रामायण पर पिछले एक साल से काम कर रहे हैं।

    वायरल रील से हुआ ये खुलासा
    किशोर खाबिया जैन की वायरल इंस्टाग्राम रील में टेरी नोटरी को देखा जा सकता है। इस क्लिप में टेरी भारत में काम करने के अपने अनुभव को शेयर करते नजर आ रहे हैं। इस क्लिप में टेरी कहते नजर आ रहे हैं कि वो रामायण में बतौर एक्शन डायरेक्टर काम कर रहे हैं। वो कहते हैं कि इंडिया में यह उनका पहला टूर है। वह लगभग डेढ़ साल से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं।



    किशोर ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- एक सुबह टेरी नोटरी के साथ जो जानेमाने अमेरिकी एक्टर, स्टंट को-ऑर्डिनेटर हैं। वह अब हमारी भारतीय क्लासिक रामायण के लिए भारत में हैं। फाइनल प्रोजेक्ट देखने का इंतजार रहेगा।

     

    View this post on Instagram

     

    A post shared by Kishor Khabiya Jain (@kishorkhabiyajain)


    रणबीर कपूर की रामायण में नजर आएंगे ये सितारे
    रणबीर कपूर की रामायण साल 2026 में रिलीज हो सकती है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ-साथ कई और बड़े एक्टर्स नजर आएंगे। इस फिल्म में साई पल्लवी सीता का किरदार निभाएंगी। फिल्म को दो पार्ट्स में रिलीज किया जाएगा। फिल्म में यश रावण का किरदार निभाएंगे। इस फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता और शीबा छाबड़ा भी नजर आएंगे।

    फिल्म को लेकर तैयारिया जोरों पर हैं। कुछ दिन पहले खबर आई थी रामायण के लिए 12 भव्य सेट तैयार किए गए हैं। ये सारे सेट मुंबई में तैयार किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रामायण की शूटिंग के लिए 350 दिनों का शेड्यूल तैयार किया गया है। रामायण का बजट 850 करोड़ रुपये हैं.

    Share:

    शिखर धवन के बाद अब ये 11 खिलाड़ी भी ले सकते हैं संन्यास, टीम इंडिया में वापसी संभव नहीं

    Sun Aug 25 , 2024
    नई दिल्‍ली । अगस्त (शनिवार) को इंटरनेशनल और घरेलू क्रिकेट(International and domestic cricket) से रिटायरमेंट(Retirement) का ऐलान (Announcement)कर दिया था. धवन ने एक वीडियो पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी. धवन ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया, लेकिन व्हाइट बॉल में उनका रिकॉर्ड काफी शानदार रहा. 38 वर्षीय […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved