• img-fluid

    पितरों को याद कर प्रकृति को हरा करने का लिया संकल्प

  • September 14, 2020

    • प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विव सेवा केंद्र में की गई प्रार्थना

    भोपाल। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के बावडिय़ाकला स्थित रोहित नगर सेवा केंद्र में रविवार को पितृ पक्ष में पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई व भोग लगाया गया। साथ ही प्रकृति को हरा-भरा बनाने का संकल्प लिया।
    सेवा केंद्र की प्रभारी रीना दीदी ने कहा कि विश्व कल्याणकारी परमपिता परमात्मा शिव भगवान की जन्मभूमि भारत भूमि है। ऋषि-मुनियों द्वारा हमें अपने पितरों को याद करने और उनके दिए हुए संस्कारों, शिक्षा को अनुसरण करने के लिए पितृपक्ष का विशेष महत्व बताया गया है। जिन्होंने भौतिक देह का त्याग किया और जो देह त्यागकर चले गए, वो पितृ देव समान होते हैं। हमारे पितृ पूज्यनीय और वंदनीय हैं। दीदी ने कहा कि पितरों की आत्मा की शांति के लिए हम सबको कम से कम उनकी स्मृति में एक-एक पौधा लगाना चाहिए और उसकी रक्षा भी करनी चाहिए। प्रकृति को सुख देकर प्रकृति को हरा भरा एवं स्वच्छ रखकर हम अपने पितरों को शांति और सुख प्रदान कर सकते हैं। इस अवसर पर सभी ने मिलकर पौधारोपण भी किया। साथ ही सभी को तुलसी एवं गिलोय के पौधे वितरित किए।

    Share:

    संसद सत्रः मीनाक्षी लेखी, अनंतकुमार हेगड़े, प्रवेश साहिबसिंह समेत 17 सांसद कोरोना पॉजिटिव

    Mon Sep 14 , 2020
    नई दिल्ली। मॉनसून सत्र के पहले दिन ही 17 सांसद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी सांसदों की सदन चलने से पहले कोरोना जांच की गई थी। अब तक हुई जांचों में बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी, अनंत कुमार हेगड़े और प्रवेश साहिब सिंह समेत 17 सांसद पॉजिटिव मिले हैं। पॉजिटिव मिले सांसदों में सुखबीर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved