• img-fluid

    कल राजधानी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस

  • January 25, 2021

    • सोशल डिस्टेेंसिंग के साथ बैठने की व्यवस्था, कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे

    भोपाल। राजधानी के लाल परेड मैदान में होने वाले 72वें गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। इस साल गणतंत्र दिवस के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में कोरोना का भी असर दिखाई देगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चे शामिल नहीं हो सकेंगे। परेड में शामिल हों रहे जवान भी मास्क पहने नजर आएंगे, तो वही कार्यक्रम में दर्शक भी सोशल डिस्टेंस के पालन के साथ बैठेंगे। परेड में 2018 बैच की आईपीएस अधिकारी श्रुतकीर्ति सोमवंशी परेड कमांडर होंगी, जबकि यश बिल्लोरे परेड के टू आईसी होंगे। परेड में एसटीफ जिला पुलिस बल, विसबल महिला पुलिस बल, होमगार्ड, जेल विभाग पुलिस बैंड स्वान दल की टुकडिय़ां समेत कई टुकडिय़ां शामिल हैं।

    प्रोटेम स्पीकर करेंगे ध्वजारोहण
    इस बार गणतंत्र दिवस में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा होंगे। शर्मा लाल परेड मैदान भोपाल में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे।

    परेड के बीच होगी दो हाथ की दूरी
    डीजीपी विवेक जौहरी ने बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम एक ही होगा। इस साल की परेड को कोविड की गाइडलाइन के अनुसार अरेंज करना टफ टॉस्क था। इस बार परेड में जो डिस्टेंस एक हाथ का रहता था। इस बार दो हाथ का कर दिया गया है। इस बार टुकडिय़ां और झांकियां भी कम की गई हैं। स्कूल की पीटी और बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे। बच्चे नहीं होंगे परेड या अन्य कार्यक्रम में। दर्शकों को भी कोरोना गाइडलाइन का पालन करना होगा। दर्शक सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बैठेंगे। तीन साल के बाद पहली बार परेड में अश्वरोही दल भी होगा।

    आत्मनिर्भर भारत है झांकियों की थीम
    राजधानी में इस बार गणतंत्र दिवस पर केवल 15 विभागों की झांकियां शामिल होंगी। पिछले साल 25 झांकियां शामिल की गई थीं। इस बार कोरोना के चलते झांकियों की संख्या कम की गई है। इस बार गणतंत्र दिवस पर निकाली जाने वाली झांकियों में मुख्य थीम आत्मनिर्भर भारत रखी गई है। इसमें कोरोनाकाल में किए गए कामों से लेकर मेट्रो तक की झलक नजर आएगी। वन विभाग की झांकी में कोरोना काल में काढ़ा या अन्य अन्य औषधि जो बनाई गई है, उसका विवरण किया जाएगा। ग्लोबल स्किल पार्क भी दिखेगा, इस बार नगरीय प्रशासन की झांकी में मेट्रो को दर्शाया जाएगा। इसमें प्रदेश में मेट्रो के बढ़ते जाल को रेखांकित किया जाएगा। तकनीकी शिक्षा विभाग की झांकी में ग्लोबल स्किल पार्क की डिजाइन, आधुनिक खेती और कौशल विकास परियोजना को शामिल किया गया है। इसी के साथ माफिया के विरुद्ध उठाए कदम भी दिखेंगे।

    संत नगर में 36 स्थानों पर दी जाएगी राष्ट्रध्वज को सलामी
    उपनगर में कल गणतंत्र दिवस बड़े उल्लास के साथ मनाया जाएगा। यहां पर करीब 36 स्थानों पर राजनीतिक सामाजिक व्यापारिक संस्थाओं द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। इसके अलावा निजी स्कूलों में भी ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। चंचल चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी प्रतिमा के पास कांग्रेस कमेटी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा उक्त जानकारी कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नानक चंदनानी ने दी इसी तरह मुखर्जी मार्केट में भाजपा मंडल द्वारा राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी। भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल विधानी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी वरिष्ठ भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया है। थोक वस्त्र व्यवसाय संघ के अध्यक्ष कन्हैयालाल इसरानी ने बताया कि कपड़ा धर्मशाला में ध्वजारोहण किया जाएगा। पूज्य सिंधी पंचायत के महासचिव मधु चंदवानी ने बताया कि पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष साबू रीजवानी द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। प्रेस क्लब द्वारा पत्रकार चौक पर सुबह 10 बजे राष्ट्रध्वज को सलामी दी जाएगी।

    Share:

    छाया कोहरा, राजधानी में बढ़ी ठंडक

    Mon Jan 25 , 2021
    भोपाल। उत्तर में हो रही बर्फबारी का असर आज राजधानी में देखने को मिल रहा है। इसके साथ ही शहर में ठंडक बढ़ रही है। मौसम में हो रहे बदलाव के चलते सोमवार और मंगलवार को घना कोहरा छाया रहेगा। साथ ही तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर भारत […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved