• img-fluid

    बार-बार लॉक डाउन की तारीखें बदलने पर भाजपा ने ममता सरकार को घेरा

  • August 04, 2020

    कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा घोषित लॉक डाउन की तिथियों में बार-बार बदलाव किए जाने को लेकर प्रदेश भाजपा हमलावर हो गई है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने इसे लेकर सवाल खड़ा किया है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पूरी तरह से विफल है। वर्तमान सरकार ने एक महीने में पांच बार लॉक डाउन की तिथियों में बदलाव किया है। उन्होंने ममता बनर्जी की सरकार पर अल्पसंख्यक तुष्टीकरण का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जब राम मंदिर का शिलान्यास होना है और देशभर में खुशियां मनाई जाएंगी, तब ममता बनर्जी की सरकार ने जान-बझकर लॉक डाउन लगाया है। जबकि दो अगस्त को पहले लॉक डाउन लगाया गया था लेकिन ईद होने के कारण राज्य सरकार ने उस तारीख को लॉक डाउन खत्म कर दिया।

    उन्होंने कहा कि ममता की सरकार नए सिरे से बंगाल में सांप्रदायिकता का बीज बो रही है। सिन्हा ने कहा कि बंगाल की आम जनता ममता को इसका जवाब देगी। उन्होंने कहा कि ममता जान-बूझकर सांप्रदायिकता की राजनीति कर रही हैं ताकि लोग भ्रमित हों लेकिन आम लोग ऐतिहासिक राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखने की घटना पर ध्यान केंद्रित करके बैठे हैं। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप, किसानों की चिंता बढ़ी

    Tue Aug 4 , 2020
    हापुड़, 04 अगस्त । गन्ने की फसल में पोक्का बोइंग रोग का प्रकोप बढ़ रहा है। यह रोग गन्ने की 0238 प्रजाति में अधिक पाया जा रहा है। रोग की जानकारी होने पर किसानों को चिता होने लगी है। इसकी जानकारी गन्ना विभाग के अधिकारियों को दे दी है। गन्ने की बुवाई से अब तक […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved