• img-fluid

    फिजिकल टेस्ट के बाद ही होगा पुराने वाहनों का नवीनीकरण

  • June 09, 2022

    • सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हुआ निर्णय-पुराने वाहन हटाने का चलेगा अभियान

    उज्जैन। कंडम और पुराने हो चुके वाहन जिनकी अवधि खत्म हो चुकी है, उन्हें चलन से बाहर करने के लिए शहर में जल्द अभियान चलाया जाएगा। इतना ही नहीं स्कूल सहित अन्य वाहन का नवीनीकरण फिजिकल टेस्ट के बाद ही हो पाएगा। सड़क दुर्घटना रोकने के लिए इसे जरूरी बताया गया। कल संभागायुक्त संदीप यादव की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक रखी गई। जिसमें उन्होंने सभी जिला कलेक्टरों को सड़क दुर्घटनाएँ रोकने के लिए कंडम और पुराने हो चुके ऐसे वाहन जिनकी समय अवधि पूरी हो गई है। उन्हें चलन से हटाने के लिए अभियान चलाकर हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला स्तरीय प्लान बनायें, जिसमें सभी वाहन चालकों, दुर्घटना का शिकार हुए लोगों का डाटा, सम्पर्क नम्बर आदि हो।


    संभागायुक्त ने कहा कि सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जो अनुशंसाएं की गई हैं, उसका सभी कलेक्टर्स अध्ययन कर लें। जिला सड़क सुरक्षा के पोर्टल में हर चीज अपडेट करें। एक-एक सड़क दुर्घटना की जानकारी एवं सम्पर्क नम्बर अपडेट रहे। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा समिति की बैठक माह में दो बार नियमित रूप से की जाये और समिति में जो सुझाव प्राप्त होते हैं, उसे शासन स्तर पर अनिवार्य रूप से भिजवाया जाये। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्कूल ले जाने वाले वेन या अन्य वाहनों का लायसेंस अनिवार्य रूप से चेक करें तथा ड्रायवरों का वेरिफिकेशन भी अनिवार्य रूप से किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि वाहन लायसेंस जारी करते समय या लायसेंस का नवीनीकरण करते समय फिजिकल टेस्ट अनिवार्य रूप से सम्बन्धित का किया जाये। बैठक में कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि जिले में 11 ब्लेक स्पॉट चिन्हित किये गये थे, जिनमें से अब पांच ही शेष बचे हैं। छह ब्लेक स्पॉट समाप्त कर दिये गये हैं। स्कूली वाहनों एवं उसके ड्रायवरों का डाटा एकत्रित किया गया है। लगातार ओवरलोड बसों की चेकिंग की जाती है।

    Share:

    वक्त कम और खाद्यान्न का संकट बड़ा, 1.6 अरब लोगों पर भुखमरी का संकट: संयुक्त राष्ट्र

    Thu Jun 9 , 2022
    संयुक्त राष्ट्र। यूक्रेन में युद्ध के चलते दुनिया भर के 94 देशों में संकट की स्थिति है और कुल 1.6 अरब लोग परेशान हैं। संयुक्त राष्ट्र की ग्लोबल क्राइसिस रेस्पॉन्स ग्रुप रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया भर में लोग पैसे, खाने और ऊर्जा के संकट का सामना कर रही है। 8 जून को […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved