• img-fluid

    जयंती पर आज महात्मा गाँधी और शास्त्री जी को याद किया

  • October 02, 2024

    • सुबह शहीद पार्क से कांग्रेस सेवादल ने निकाली प्रभात फेरी, गांधी बालोद्यान में किया माल्यार्पण

    उज्जैन। आज समूचा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती मना रहा है। उज्जैन में भी इस अवसर पर आज सुबह कांग्रेस सेवादल द्वारा शहीद पार्क से प्रभात फेरी निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई क्षीरसागर गांधी बालोद्यान पहुंची। यहां शहर कांग्रेस द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और उन्हें याद किया गया। इस अवसर पर शास्त्री जी को भी श्रध्दांजलि दी गई। भाजपा द्वारा भी महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद श्रमदान किया गया।



    आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती है और आज ही के दिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री जी का जन्मदिन भी है। इस अवसर पर आज सुबह 6 बजे शहीद पार्क से कांग्रेस सेवादल ने प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान सेवादल के पदाधिकारी सफेद कपड़ों में सफेद टोपी लगाकर अपनी परंपरागत वेशभूषा में निकले प्रभात फेरी के जुलूस के आगे महात्मा गांधी और शास्त्री जी के चित्र लगे हुए थे। रैली शहीद पार्क से प्रारंभ होकर टॉवर चौक, फ्रीगंज ब्रिज, चामुंडा माता चौराहा, देवास गेट, मालीपुरा, दौलतगंज, फव्वाराचौक, नई सड़क से होते हुए कांग्रेस कार्यालय के सामने से होकर क्षीर सागर उद्यान पहुंची। रैली में शामिल सेवादल के नेताओं में मार्ग में बापू और शास्त्री जी के जयकारे लगाए। इसके पश्चात क्षीर सागर स्थित गांधी उद्यान में शहर कांग्रेस और सेवादल के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं ने यहां मौजूद सभी लोगों को बापू और शास्त्री जी के बताए मार्ग पर चलते हुए देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस नेता मनोहर बैरागी, अरूण रोचवानी, अरूण वर्मा, शहर अध्यक्ष अशोक भाटी, जिलाध्यक्ष मुकेश भाटी, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम रवि राय, पूर्व विधायक बटुक शंकर जोशी, अनंत नारायण मीणा, कांग्रेस नेत्री अंजु जाटवा, पूर्व पार्षद कैलाश बिसेन, अजीत सिंह ठाकुर आदि सहित अनेक नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share:

    शासकीय चरक अस्पताल में शॉर्ट पीएम रिपोर्ट के लिए पुलिस और पीडि़त हो रहे परेशान

    Wed Oct 2 , 2024
    डॉक्टर्स केवल गम्भीर अपराधों में दिखा रहे रुचि, जबकि अन्य मामलों में भी शार्ट पीएम तुरंत और पीएम रिपोर्ट 7 दिन में देने का है प्रावधान उज्जैन। चरक अस्पताल के डॉक्टर्स और स्थानीय पुलिस में आपसी तालमेल की कमी हैं। जिस कारण शॉर्ट पीएम रिपोर्ट भी समय पर नहीं मिल पा रही हैं और कई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved