• img-fluid

    फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी राहत राशिः सीएम शिवराज

  • September 16, 2023

    – मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से कमिश्नर्स-कलेक्टर्स को किया संबोधित

    भोपाल (Bhopal)। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने कहा कि पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा (raining well) हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है। महाकाल भगवान (Mahakal Lord) को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूँ। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क (beware of excessive rainfall) रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है। आकलन करके सर्वे कराया जाए। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी।

    मुख्यमंत्री चौहान ने शुक्रवार देर शाम अपने निवास कार्यालय के सभागार से वीसी के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार, अपर मुख्य सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास मलय श्रीवास्तव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिवशेखर शुक्ला, प्रमुख सचिव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति उमाकांत उमराव तथा जिलों के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स वर्चुअली शामिल हुए।


    लाड़ली बहना आवास योजना के लिए होगा पंजीयन
    मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि लाड़ली बहना योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गईं लाड़ली बहनों को आवास स्वीकृत किया जायेगा। इसके लिए लाड़ली बहनों का पंजीयन होगा। योजना से संबंधित फॉर्म जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जाएंगे। दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करके जमा करना होगा। इस योजना का 17 सितम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से शुभारंभ किया जायेगा।

    एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अद्भुत काम हो रहा है। ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण होगा। आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से जोड़ने का काम किया। एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प है जो दुनिया को सारे द्वन्दों से बचाएगी। युद्ध नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम इसका संदेश अद्वेत वेदांत ही देगा। आगामी 18 सितम्बर को ओंकारेश्वर में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से लाइव दिखाया जायेगा। हर प्रमुख मंदिर में लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी पंथों, अखाड़ों के संत ओंकारेश्वर आ रहे हैं।

    लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा
    उन्होंने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार रथ चल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर लोगों को उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रुपये में मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों को इसका लाभ मिलेगा। सिलेंडर रिफलिंग योजना का पंजीयन पोर्टल पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तरह इस योजना का भी पंजीयन का कार्य करने के लिए केंद्र बनाये जायें। इसकी सूची 25 सितम्बर को अद्यतन की जायेगी। पंजीयन ऑनलाइन और जरूरत पड़ने पर ऑफलाइन किया जाएगा। बहनों को सिलेंडर रिफलिंग की अंतर की राशि रिफंड की जायेगी।

    Share:

    शनिवार का राशिफल

    Sat Sep 16 , 2023
    युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 06.01, सूर्यास्त 06.08, ऋतु – वर्षा भाद्रपद शुक्ल पक्ष प्रतिपदा, शनिवार, 16 सितम्बर 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved