• img-fluid

    फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर दी जाएगी राहत राशि

  • September 16, 2023

    • मुख्यमंत्री ने कहा कि आबीसी 6-4 के तहत मिलेगी किसानों को राहत

    भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि पूरे प्रदेश में लगभग अच्छी वर्षा हो रही है। वर्षा की कमी समाप्ति की ओर है। महाकाल भगवान को अच्छी वर्षा के लिए मैं प्रणाम करता हूँ। साथ ही अतिवृष्टि से सतर्क रहना होगा। फसलों को थोड़ा नुकसान हुआ है। आकलन करके सर्वे कराया जाए। आरबीसी 6-4 के अंतर्गत तहत किसानों को राहत की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सभागार से वीसी के माध्यम से प्रदेश के कलेक्टर्स-कमिश्नर्स को संबोधित किया।

    लाड़ली बहना आवास योजना के लिए होगा पंजीयन
    मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित रह गईं लाड़ली बहनों को आवास स्वीकृत किया जायेगा। इसके लिए लाड़ली बहनों का पंजीयन होगा। योजना से संबंधित फॉर्म जनपद पंचायतों द्वारा ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराये जायेंगे। दस्तावेजों को स्वयं सत्यापित करके जमा करना होगा। इस योजना का 17 सितम्बर को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार से शुभारंभ किया जायेगा।


    एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प
    मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अद्भुत काम हो रहा है। ओंकारेश्वर में आदि गुरू शंकराचार्य की एकात्मता की प्रतिमा का अनावरण होगा। आदि गुरू शंकराचार्य ने भारत को सांस्कृतिक रूप से जोडऩे का काम किया। एकात्मता की प्रतिमा अद्भुत प्रकल्प है जो दुनिया को सारे द्वन्दों से बचाएगी। युद्ध नहीं शांति, घृणा नहीं प्रेम इसका संदेश अद्वेत वेदांत ही देगा। आगामी 18 सितम्बर को ओंकारेश्वर में भव्य कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम सुबह 10.30 बजे से लाइव दिखाया जायेगा। हर प्रमुख मंदिर में लाइव कार्यक्रम दिखाने की व्यवस्था की जाए। इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए सभी पंथों, अखाड़ों के संत ओंकारेश्वर आ रहे हैं।

    लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रू. में मिलेगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों के प्रचार रथ चल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से समन्वय कर लोगों को उपलब्धियों की जानकारी दी जाए। लाड़ली बहनों को रसोई गैस सिलेंडर 450 रूपये में मिलेगा। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना और मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की बहनों को इसका लाभ मिलेगा। सिलेंडर रिफलिंग योजना का पंजीयन पोर्टल पर किया जा रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की तरह इस योजना का भी पंजीयन का कार्य करने के लिए केंद्र बनाये जायें। इसकी सूची 25 सितम्बर को अद्यतन की जायेगी। पंजीयन ऑनलाइन और जरूरत पडऩे पर ऑफलाइन किया जाएगा। बहनों को सिलेंडर रिफलिंग की अंतर की राशि रिफंड की जायेगी।

    Share:

    'सनातन धर्म है और हमेशा रहेगा,' कांग्रेस ने कहा- MP में निकालेंगे 11 हजार किमी की जनाक्रोश यात्रा

    Sat Sep 16 , 2023
    भोपाल: डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन के सनातन पर दिए बयान पर चुप्पी साधने वाली कांग्रेस ने भोपाल में कहा है कि सनातन धर्म है और हमेशा रहेगा. यह बात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने 16 सितंबर को उस वक्त कही, जब वह कांग्रेस की जनाक्रोश यात्रा का ऐलान कर रहे थे. कांग्रेस की […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved