• img-fluid

    कार्यसमिति में दिखा क्षेत्रीय और जातीय संतुलन

  • June 09, 2021

    • भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति का ऐलान… सिंधिया और उनके समर्थकों का दिखा दबदबा

    भोपाल। भाजपा (BJP) ने प्रदेश कार्यसमिति (Working Committee) की सूची का ऐलान कर दिया है। मंगलवार देर रात जारी हुई सूची में 23 स्थायी आमंत्रित सदस्य, 218, विशेष आमंत्रित सदस्य और 162 कार्यसमिति सदस्यों का ऐलान किया गया है। जबकि भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया (BJP MP Jyotiraditya Scindia) स्थायी आमंत्रित सदस्यों में शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही सिंधिया समर्थकों (Scindia Supporters) को भी कार्यसमिति में तवज्जो दी गई है।
    विधानसभा उपचुनाव हारने वाले एदल सिंह कंसाना और इमरती देवी (Edal Singh Kansana and Imarti Devi) को कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। रघुराज कंसाना और गिर्राज दंडोतिया (Raghuraj Kansana and Girraj Dandotiya) विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। हालांकि कार्यसमिति की सूची सिंधिया के दौरे से ठीक पहले जारी की गई। ऐसे में संगठन ने एक संदेश देने की कोशिश भी की है। हालांकि सिंधिया (Sindhiya) के प्रदेश भर के नेताओं को सूची में शामिल किया गया है, यहां तक कि सिंधिया (Sindhiya) समर्थक भोपाल के युवा नेता कृष्णा घाडगे (Youth leader Krishna Ghadge) भी कार्यसमिति सदस्यों की सूची में शामिल हैं। कार्यसमिति में इस बार कई नए चेहरों को जगह दी गयी है और जातिगत समीकरणों का भी ध्यान रखा गया है।

    ये हैं कार्यसमिति की अहम बातें
    कार्यसमिति की खास बात ये है कि उपचुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप झेल रहे जयंत मलैया को तो शामिल किया गया है। जबकि गौरी शंकर शेजवार सूची से बाहर हैं। दोनों नेता अलग अलग वक्त पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस के नेताओं को टिकट देने से नाराज थे और पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप झेल रहे हैं। कार्यसमिति सूची में इस बार सदस्यों की जाति और वर्ग का उल्लेख किया गया है। संभवत: ऐसा पहली बार हुआ है। हालांकि इसमें एक गफलत भी हुई है। कैलाश विजयवर्गीय की जाति के आगे ब्राह्मण लिखा है, जबकि वो वैश्य हैं। पार्टी के जिम्मेदार लोगों का कहना है संभवत ये टाइपिंग मिस्टेक हो सकती है। हालांकि कुछ और नेताओं की जाति को लेकर भी सूची में गफलत दिखाई दे रही है।

    ऐसी है प्रदेश कार्यसमिति
    प्रदेश कार्यसमिति में पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का नाम नहीं है। स्थाई आमंत्रित सदस्यों में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत, केंद्रीय मंत्री नरेद्र सिंह तोमर, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, सुमित्रा महाजन, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे विक्रम वर्मा, सत्यनारायण जटिया और प्रभात झा को शामिल किया गया है। इसके साथ ही लिस्ट में सांसद और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, गृह एवं संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्राऔर लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव समेत पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य, ओमप्रकाश ध्रुवे, सांसद सुधीर गुप्ता, पूर्व मंत्री माया सिंह, जयभान सिंह पवैया, कृष्ण मुरारी मोघे, माखन सिंह और भगवत शरण माथुर को शामिल किया गया है। पिछली कार्य समिति में सदस्य रहे पूर्व जिला अध्यक्ष सुरेंद्रनाथ सिंह को इस बार इस लिस्ट में जगह नहीं मिली है, जबकि भोपाल के पूर्व जिलाध्यक्षों को शामिल कर लिया गया है।

    Share:

    दो महीने में की 650 करोड़ की कमाई

    Wed Jun 9 , 2021
    संकट के दौर में अरबपति हुआ पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल। लॉकडाउन (Lockdown) के दूसरे चरण में जब सभी की रफ्तार पर ब्रेक लग गया था ऐसे समय में रेलवे (Railway) ने इस कदर रफ्तार पकड़ी की दो ही महीनों में 650 करोड़ रुपए की कमाई कर डाली। सुनने में अजीब जरूर लगेगा लेकिन यह कीर्तिमान […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved