• img-fluid

    निष्पक्ष, समानता और आम सहमति के आधार पर सुरक्षा परिषद में सुधार हो:चीन

  • November 18, 2020

    जिनेवाा।  5वीं संयुक्त राष्ट्र महासभा में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (Security Council) में सुधार समस्या पर विचार-विमर्श किया गया। संयुक्त राष्ट्र में चीनी स्थायी प्रतिनिधि चांग चुन ने अपील की कि उन्हें निष्पक्ष, समानता और आम सहमति के आधार सुरक्षा परिषद में सुधार करना चाहिये।

    उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र में उचित और जरूरी सुधार करने का समर्थन करता है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र को सभी प्रतिनिधियों को सुधार के परिणाम में शामिल करने की गारंटी करनी चाहिये। इस बात की कुंजी सही रास्ते पर चलना है।

    उन्होंने अपील की कि सुधार को निष्पक्ष तरीके से अभिव्यक्त करना चाहिये। संयुक्त राष्ट्र को सुरक्षा परिषद में विकासशील देशों विशेषकर अफ्रीकी देशों के प्रतिनिधित्व और बोलने का अधिकार को मजबूत करना चाहिये। साथ ही उन्हें अफ्रीकी देशों के सिर पर आये ऐतिहासिक अन्याय को ठीक करना चाहिये।

    उन्होंने कहा कि सुधार की समानता जारी रखनी चाहिये। सभी देशों को सुधार से लाभ हासिल करने की जरूरत है। साथ ही उन्हें सुरक्षा परिषद में अपनी भागीदारी को मजबूत करने की आवश्यकता है।

    उन्होंने अपील की कि सुधारों को आम सहमति के आधार पर होना चाहिये। केवल आम-सहमति के आधार पर सुधार परियोजना सुधार की वैधता और सुरक्षा परिषद की अधिकृत की गारंटी की जा सकती है।

    उन्होंने आगे कहा कि सुरक्षा परिषद में सुधार मुद्दों पर चर्चा के लिये सरकारों के बीच वार्ता संयुक्त राष्ट्र के सदस्य देशों के एकमात्र वैध मंच है। चीन ने अपील की है कि सभी पक्षों को वार्ता और बातचीत के जरिये आपसी समझ और आम सहमति को मजबूत करना चाहिये।

    Share:

    फर्जी बिलों पर लगाम के लिए जीएसटी पंजीयन प्रक्रिया कठिन बनाने का काम शुरू

    Wed Nov 18 , 2020
    नई दिल्ली। केंद्र और राज्य सरकारें फर्जी बिल के मामलों में हो रही वृद्धि पर लगाम लगाने के लिये माल एवं सेवा कर (GST) के पंजीयन की प्रक्रिया तथा कानूनी उपाय कठिन बनाने  (GST registration process difficult) पर काम कर रही हैं। वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने बताया कि इन मामलों पर चर्चा करने के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved