• img-fluid

    पूर्वोत्तर में आयी कोरोना संक्रमण मामलों में कमी, स्वस्थ होने वाले मरीजों में हुई वृद्धि

  • January 06, 2021

    गुवाहाटी । सिक्किम समेत पूर्वोत्तर के आठों राज्यों में कोरोना मरीजों की संख्या में पिछले कुछ दिनों से काफी कमी देखी जा रही है। साथ ही स्वस्थ होने वाले मरीजों की दर में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। पूर्वोत्तर में सबसे अधिक मामले असम, दूसरे नंबर पर त्रिपुरा व तीसरे पर मणिपुर में हैं।

    पूर्वोत्तर में पिछले 24 घंटे के दौरान 185 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। संक्रमितों की कुल 330439 हो गई है जिसमें 323442 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में कुल 880 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हुए हैं जबकि 3181 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। कोरोना संक्रमित 2215 मरीजों की मौत हो गई है जबकि 05 मरीज पूर्वोत्तर से बाहर चले गए हैं।

    असम में कोरोना संक्रमित 41 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 216381 है जबकि 212246 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। पिछले 24 घंटे में 50 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 1728 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 1057 मरीजों की मौत हुई है तथा 03 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    त्रिपुरा में कोरोना संक्रमित 01 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 33281 है जबकि 32803 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 73 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 382 मरीजों की मौत हुई है।

    मणिपुर में 86 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 28418 है जबकि 27613 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 751 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 442 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 363 मरीजों की मौत हुई है।

    अरुणाचल प्रदेश में 03 नये कोरोना संक्रमित मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 16744 है जबकि 16609 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 11 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 79 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 56 मरीजों की मौत हुई है।

    मेघालय में 24 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 13506 है जबकि 13216 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 12 मरीज स्वस्थ हुए हैं। 149 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस बीच 141 मरीजों की मौत हुई है।

    नगालैंड में 02 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 11937 हो गई है। 11581 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 30 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 144 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 79 मरीज की मौत हो चुकी है।

    सिक्किम में 17 कोरोना संक्रमित नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 5938 हो गई है। 5221 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं जबकि 09 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। जबकि, 493 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अब तक 129 मरीज की मौत हो चुकी है।

    मिजोरम में 11 नये मरीजों की शिनाख्त हुई है। राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 4234 हो गई है। 4153 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान 06 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गये हैं जबकि 73 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। अबतक 08 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई तथा 02 मरीज राज्य से बाहर चले गए हैं।

    Share:

    HTC Desire 21 Pro 5G स्‍मार्टफोन के ये फीचर्स हूए लीक, जल्‍द हो सकता है लांच

    Wed Jan 6 , 2021
    HTC आजकल अपने नए स्मार्टफोन Desire Pro 21 5G पर काम कर रही है। ताइवान की यह दिग्गज टेक कंपनी जल्द ही इस फोन लॉन्च कर सकती है। इसी बीच इस अपकमिंग स्मार्टफोन के कुछ लाइव फोटो लीक हो गए हैं। इस लीक में फोन के डिजाइन को हर ऐंगल से दिखाया गया है। डिजायर […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved