• img-fluid

    मप्र में 11 करोड़ वैक्सीन डोज देने का बना कीर्तिमान, मुख्यमंत्री ने दी नागरिकों को बधाई

  • February 03, 2022

    भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान में बुधवार को एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी के अद्वितीय मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्यकर्मियों के अथक परिश्रम से मध्यप्रदेश में कोरोना रोधी वैक्सीन के 11 करोड़ से अधिक डोज़ का अद्भुत कीर्तिमान स्थापित किया गया है।

    बुधवार को मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना नियंत्रण के लिये प्रदेश में चलाये गये टीकाकरण महाअभियानों में जन-भागीदारी से ही यह उपलब्धि अर्जित की गई है। मख्यमंत्री चौहान ने इस उपलब्धि पर टीकाकरण अभियान में योगदान देने वाले सभी नागरिकों, स्वास्थ्य कर्मियों, सामाजिक संस्थाओं, धर्मगुरूओं और कोरोना वॉलेंटियर्स को धन्यवाद दिया है।

    उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 2 फरवरी की शाम तक 11 करोड़ 77 हजार 181 वैक्सीन की डोज लगाई जा चुकी है। इसमें 5 करोड़ 74 लाख 79 हजार 412 नागरिकों को वैक्सीन की प्रथम डोज और 5 करोड़ 18 लाख 81 हजार 983 पात्र नागरिकों को वैक्सीन की दोनों डोज लगाई गई हैं। प्रदेश में 7 लाख 15 हजार 786 नागरिकों को प्रीकॉशन डोज लग चुकी है। (एजेंसी, हि.स.)

    Share:

    बजट में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक

    Thu Feb 3 , 2022
    – सुरेश हिन्दुस्तानी कोरोना काल के दौरान केन्द्र सरकार का दूसरी बार प्रस्तुत किया गया बजट कई मायनों में मील का पत्थर प्रमाणित होने वाला दिखाई दे रहा है। वहीं यह बजट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जाने वाले मार्ग को और सुगम बनाने वाला भी है। भारत में आत्मनिर्भरता के द्वार कृषि और युवाओं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved