• img-fluid

    उत्तर प्रदेश में आज रोपे जाएंगे रिकॉर्ड 36.50 करोड़ पौधे

  • July 20, 2024

    लखनऊ (Lucknow)। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में आज 36.50 करोड़ पौधे (planting 36.50 crore saplings) रोपने का रिकॉर्ड (record) बनेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) राजधानी में अयोध्या रोड पर कुकरैल नदी तट (Kukrail River Bank) पर स्थित सौमित्र वन (Soumitra forest) में पौधरोपण करेंगे। इस अवसर पर वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार सक्सेना भी मौजूद रहेंगे। पौधरोपण जन अभियान-2024 के तहत इस बार ”एक पेड़ मां के नाम” लगाने का आह्वान किया गया है। यह अभियान 1 जुलाई से 30 सितंबर तक चलेगा।


    एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के अभियान के बाद यह सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे कि पौधे सुरक्षित रहें और रोपण स्थलों की जियो-टैगिंग भी की जाए। सीएम योगी ने कहा कि राज्य के लोग चल रहे वन महोत्सव के बीच वृक्षारोपण के इस पवित्र अभियान का हिस्सा बनकर पर्यावरणीय चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे।

    योगी ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान ‘एक पेड़ मां के नाम’ के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए।

    केशव आज प्रयागराज-कौशाम्बी में करेंगे पौधरोपण
    उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रयागराज में शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करेंगे। वे वहां से कौशाम्बी जाएंगे और वहां भी पौधा रोपेंगे। मंझनपुर में जनप्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।

    Share:

    झारखंड में कश्मीर जैसे हालात, हिंदुओं के घरों को बनाया निशाना, घर छोड़कर भागने पर हुए मजबूर : भाजपा

    Sat Jul 20 , 2024
    रांची (Ranchi) । झारखंड (Jharkhand) के पाकुड़ में एक लड़की (Girl) का वीडियो वायरल (Video viral) करने वाले आरोपी की पिटाई के बाद जमकर हिंसा (violence) हुई। पथराव और तोड़फोड़ की गई। यहां तक कि पुलिस को भी निशाना बनाया गया। पथराव में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। भारतीय जनता पार्टी का आरोप है […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved