• img-fluid

    देशभर में बिके रिकॉर्ड 3.47 लाख से ज्यादा यात्री वाहन, सभी श्रेणी में बेहतर मांग से बढ़ी बिक्री

  • June 12, 2024

    नई दिल्ली। यूटिलिटी गाड़ियों की मजबूत मांग से मई, 2024 में देशभर में रिकॉर्ड 3,47,492 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा एक साल पहले की समान अवधि में घरेलू बाजारों में बिके 3,34,537 यात्री वाहनों की तुलना में 4 फीसदी ज्यादा है। वहीं, इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री में भी पिछले महीने बढ़ोतरी देखने को मिली है।

    सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पीवी, वाणिज्यिक, दोपहिया और तिपहिया वाहनों समेत सभी श्रेणी में बेहतर मांग के कारण सालाना आधार पर मई में वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, सिर्फ यात्री वाहनों में मध्यम वृद्धि देखी गई है। इसका मुख्य कारण पिछले साल का उच्च आधार प्रभाव है।

    आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी ने मई में 1,44,002 यात्री वाहन बेचे। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी ने 1,43,708 पीवी बेचे थे। ह्यूंडई मोटर के पीवी की बिक्री 48,601 से बढ़कर 49,151 इकाई पहुंच गई। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले महीने कुल 43,218 यात्री वाहन बेचे।


    आंकड़ों के मुताबिक, तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर करीब 15 फीसदी बढ़कर 55,763 इकाई पहुंच गई। यह मई में अब तक की सर्वाधिक बिक्री है। मई, 2023 में 48,610 तिपहिया वाहन बिके थे। इस दौरान दोपहिया वाहनों की बिक्री 10 फीसदी बढ़कर 16,20,084 इकाई पहुंच गई। एक साल पहले की समान अवधि यह आंकड़ा 14,71,550 इकाई था। हालांकि, दोपहिया वाहनों की बिक्री मई, 2017-18 के स्तर की तुलना में कम है।

    सियाम के अध्यक्ष ने कहा, सामान्य से बेहतर मानसून के पूर्वानुमान और नई सरकार की ओर से आर्थिक वृद्धि पर निरंतर जोर देने से वाहनों की बिक्री को रफ्तार मिलेगी। साथ ही, 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के मोदी सरकार के प्रयासों से मोटर वाहन उद्योग 2024-25 में भी स्थिर वृद्धि की उम्मीद कर रहा है।

    Share:

    G-7 summit: रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा अमेरिका, यूक्रेन को लाभ पहुंचाना उद्देश्य

    Wed Jun 12 , 2024
    वाशिंगटन (Washington)। अमेरिका (America) ने रूस (Russia) पर दबाव बनाने और यूक्रेन (Ukraine) को फायदा (benefit) पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस सप्ताह इटली में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन (G-7 summit) में अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंधों (new sanctions) की घोषणा करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि सम्मेलन में यूक्रेन पर मॉस्को के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved