• img-fluid

    चुनाव में भाजपा के दिग्‍गजों को उतराने पर कांग्रेस का तंज, रावण ने कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था

  • September 26, 2023

    भोपाल (Bhopal)। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (Madhya Pradesh Assembly Elections) के लिए भारतीय जनता पार्टी BJP) की दूसरी लिस्ट ने प्रदेश की राजनीति में नेताओं को चौंका दिया है।

    बता दें कि मध्यप्रदेश में भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची पर मध्यप्रदेश कांग्रेस ने तीखा तंज कसा है। एमपी कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ अकाउंट में लिखा “हार को सामने देख कर रावण ने कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था…बस यही दूसरी लिस्ट में हुआ है”

    मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की दूसरी लिस्ट ने प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज कर दी है। भाजपा ने 39 नामों की दूसरी सूची जारी करते हुए 3 केंद्रीय मंत्री और 4 सांसद समेत पार्टी के कई बड़े चेहरों को चुनावी मैदान में उतारा है। भाजपा की दिग्गजों वाली सूची पर कांग्रेस पार्टी को रावण से मेघनाद तक की याद आ गई। कांग्रेस ने कहा है कि रावण ने भी कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था।



    भाजपा ने सोमवार रात को विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी की। भाजपा की लिस्ट आने के कुछ देर बाद कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से ट्वीट किया गया, ‘हार को सामने देख कर रावण ने कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था…बस यही दूसरी लिस्ट में हुआ है।’ एक अन्य ट्वीट में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर भी तंज कसा गया। कांग्रेस ने लिखा, ‘ज्योतिरादित्य सिंधिया को टिकट तक नहीं, सूत्रों का दावा -बीजेपी ने सरपंच पद के लिये भी कुछ लोगों को रिज़र्व रखा। श्रीमंत से श्री अंत तक।’


    उधर, कमलनाथ ने भाजपा प्रत्याशियों की लिस्ट को आखिरी दांव और हार पर मुहर बताया। उन्होंने कहा, ‘एमपी में हार स्वीकार कर चुकी भाजपा ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव आज खेला है। 18.5 साल की भाजपाई सरकार और 15 साल से ज्यादा के शिवराज जी विकास के दावों को नकारने वाली भाजपाई प्रत्याशियों की सूची करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली भाजपा की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है।

    एमपी विकास के खोखले दावों की पोल खुलने के साथ बड़बोली भाजपाई सरकार के प्रचारवादी विकास के थोथे दावे आज सफेद झूठ साबित हो गए। भाजपा केवल एक बात ध्यान रखें… ये जनता है, ये सब जानती है …18 साल के कुशासन का हिसाब तो जनता लेकर रहेगी और न्याय होकर होगा। एमपी की जनता है तैयार, भाजपा पर होगा पलटवार।’

    भाजपा ने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, प्रह्लाद सिंह पटेल और फग्गन सिंह कुलस्ते और पार्टी के कई अन्य सांसदों को मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची में जगह दी है। मंत्रियों के अलावा जिन सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए टिकट दिया गया है, उनमें राकेश सिंह, गणेश सिंह, रीति पाठक और उदय प्रताप सिंह शामिल हैं। ये सभी लोकसभा के सदस्य हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 से चुनाव लड़ेंगे।

    कई केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को चुनाव मैदान में उतारकर, पार्टी ने विधानसभा चुनावों में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिलने के बीच राज्य में सत्ता बरकरार रखने के लिए बड़ा दांव चल दिया है। दूसरी सूची के साथ, भाजपा ने मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीट में से 78 सीट पर अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। प्रदेश में नवंबर-दिसंबर में चुनाव प्रस्तावित हैं।

    Share:

    Birthday: पाकिस्तान में जन्मे पूर्व PM मनमोहन सिंह, बदली हिंदुस्तान की तकदीर

    Tue Sep 26 , 2023
    नई दिल्ली (New Delhi)। आजाद भारत (Independent India) के इतिहास में 3 ही ऐसे प्रधानमंत्री (Prime Minister) हुए हैं जिनका आजादी से पहले आज के पाकिस्तान में हुआ, लेकिन इनमें मनमोहन सिंह (Manmohan Singh) इकलौते ऐसे प्रधानमंत्री रहे हैं जिन्हें हिंदुस्तान की तकदीर बदलने (change destiny of India) का मौका कई बार मिला है. वह […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शुक्रवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved