• img-fluid

    राष्ट्र चेतना यात्रा उज्जैन पहुँची

  • June 24, 2023

    • महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ बोले, फिल्में बनाने वाले हमारे सनातन धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे

    उज्जैन। हाल ही में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम को लेकर जो फिल्म आई है उसमें श्रीराम और माता सीता का जो चित्रण किया गया है वह काफी गलत है। किस करते और गले मिलते दिखाया है जो सही नहीं है।



    यह बात राष्ट्र चेतना लेकर उज्जैन पहुंचे महामंडलेश्वर हितेश्वर नाथ ने कही। उन्होंने इस प्रकार की फिल्में बनाने वालों को हमारे सनातन देवी-देवता ही नजर आते हैं। हमारे धर्म के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने और सनातन धर्म की अलख जगाने के लिए 5 जून को राजा राम मंदिर ओरछा से राष्ट्र चेतना यात्रा लेकर निकले स्वामी शुक्रवार को उज्जैन पहुंचे। यहां महेश तिवारी, अशोक जैन, आशुतोष दुबे, संतोष धामाणी, कमल पंडया, शशांक सेन, सुमित पांडेय, राकेश माली, पवन माली, रमेश पांडेय, अनिल परिहार द्वारा स्वामीजी का अभिनंदन किया गया। महामंडेश्वर ने कहा कि कहा कि मैं सुप्रीम कोर्ट से निवेदन करना चाहता हूं कि लिव-इन रिलेशनशिप भारत के लिए घिनौना अपराध है। समलैंगिकता भारत के लिए भारतीय संस्कृति के लिए बहुत बड़ा अपराध है।

    Share:

    महाकाल के आसपास की खुदाई में पानी जमा हुआ... मंदिर पहुँचना हुआ मुश्किल

    Sat Jun 24 , 2023
    महाकाल के आसपास चल रहे निर्माण कार्यों के कारण दर्शन हुआ चुनौतीभरा-चारों ओर कीचड़ फैला, कल बारिश ने और स्थिति बिगाड़ी उज्जैन। महाकाल मंदिर के आसपास निर्माण कार्यों के चलते चारों तरफ का हिस्सा खोदकर पटक दिया है और समय सीमा में काम नहीं हो पाए हैं जिसके चलते कल रात से शुरू हुई बारिश […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    शनिवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved