मुंबई। कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री (Kannada Film Industry) की मशहूर एक्ट्रेस रान्या राव को सोने की तस्करी के आरोप में बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) से गिरफ्तार किया गया। राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने उन्हें 12.56 करोड़ रुपये के 14.2 किलो विदेशी सोने के साथ पकड़ा।
पुलिस के मुताबिक, रान्या ने कबूल किया कि उन्हें ब्लैकमेल कर तस्करी में फंसाया गया। उन्होंने पिछले साल 2024 में 30 बार दुबई की यात्रा की थी और हर बार एक किलो सोने की तस्करी के बदले ₹1 लाख लेती थीं।
कैसे पकड़ी गईं रान्या राव?
4 मार्च 2025 को जब वे दुबई से लौट रही थीं, तो एयरपोर्ट पर उनकी संदिग्ध गतिविधियों को देख DRI अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। उनके पास से विशेष रूप से डिज़ाइन की गई जैकेट और कमर बेल्ट में छुपाए गए सोने की छड़ें बरामद की गईं। पुलिस कांस्टेबल बसवराजू, जो उनकी मदद कर रहा था, उसे भी हिरासत में लिया गया।
एक्ट्रेस के घर पर छापा, कुल ₹17.29 करोड़ की जब्ती
बेंगलुरु स्थित उनके घर पर छापेमारी (Rain in Ranya Rao House)में 2.67 करोड़ रुपये नकद और 2.06 करोड़ रुपये के गहने मिले। कुल जब्ती: ₹17.29 करोड़ (जिसमें 4.73 करोड़ रुपये की संपत्ति भी शामिल)। पुलिस रिपोर्ट: उन्होंने 1 साल में 30 बार दुबई यात्रा की और हर बार 12-13 लाख रुपये कमाए।
क्या बोले डीजीपी रामचंद्र राव?
रान्या के सौतेले पिता और कर्नाटक के डीजीपी रामचंद्र राव ने कहा कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी। वह हमारे साथ नहीं रहती। कानून अपना काम करेगा, चाहे वह डीजीपी की बेटी हो या सीएम की।
क्या रान्या अकेली हैं या बड़ा तस्करी रैकेट?
DRI को शक है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह हो सकता है। दुबई से जुड़े अन्य संदिग्ध लोगों की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved