• img-fluid

    कभी राज कपूर की फिल्म में भी नजर आई थीं Ranveer Singh की दादी

  • March 20, 2021

    बॉलीवुड के जिंदादिल एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज किसी पहचान पहचान के मोहताज नहीं हैं। बॉलीवुड (Bollywood Actress) के कूल एक्टर ने कई शानदार फिल्में दी है जिनमें बाजीराव मस्तानी, पद्मावत, सिम्बा, गली ब्वॉय जैसी सुपरहिट फिल्में शामिल हैं। यही वजह है कि एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। रणवीर ने अपने फ़िल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और कई अवार्ड्स भी उनके नाम हैं, हालांकि, आज के आर्टिकल में हम आपको रणवीर के बारे में एक ऐसी बात बताएंगे जो बेहद कम ही लोग जानते हैं। यह बात दरअसल रणवीर की दादी से जुड़ी है, जिनका नाम तक शायद अब कम ही लोगों को पता होगा।



    बता दें कि अपनी काबिलियत के दम पर उन्होंने कई अवॉर्डस अपने नाम किए हैं। रणवीर के फैंस भले उनके बारे में काफी कुछ जानते हैं, पर बहुत कम लोगों को पता होगा कि रणवीर की दादी (Chand Burke) भी एक कलाकार थीं। रणवीर सिंह की दादी एक कुशल कलाकार थीं, उनका नाम था- चांद बर्क। वह रणवीर की तरह फिल्मों में काम करती थीं. उन्होंने बॉलीवुड के लीजेंड फिल्ममेकर राज कपूर साहब की फिल्म में काम किया था। रणवीर की दादी 1954 में रिलीज हुई फिल्म ‘बूट पॉलिश’ में नजर आई थीं। इस फिल्म में रणवीर की दादी चांद बर्क ने एक बुरी महिला का कैरेक्टर रोल निभाया था।

    रणवीर की दादी ने 50 और 60 के दशक की कई फिल्मों में केरैक्टर रोल्स निभाए थे, हालांकि, अच्छी एक्टिंग के बावजूद रणवीर की दादी को इंडस्ट्री में वह नाम और पहचान नहीं मिल सकी थी, जिसकी वह हकदार थीं। रणवीर की दादी चांद भले बॉलीवुड में सफल नहीं थी, पर वह पंजाबी फिल्मों का एक जाना-माना नाम थीं। उनकी पहली शादी राइटर और डायरेक्टर निरंजन से हुई थी जो सफल नहीं हो सकी थी और दोनों के बीच तलाक हो गया था। इसके बाद चांद ने बिजनेसमैन सुंदर सिंह भवनानी से शादी की थी, जो रणवीर सिंह के दादाजी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि रणवीर में उनकी दादी वाला भी असर है, तभी वह एक अच्छे एक्टर हैं।
    विदित हो कि समय से साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म अन्नियन का हिंदी रीमेक बनने की खबरें आ रही थी। अब रिपोर्ट्स है कि मूवी के लिए बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह का नाम लगभग तय है। कुछ दिन पहले भी खबरें आई थीं कि रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म सर्कस की शूटिंग पूरी कर खुद जाकर निर्देशक शंकर से मुलाकात की थी।

    Share:

    Final में श्रीलंका की टक्कर इंडिया लेजेंड्स से होगी

    Sat Mar 20 , 2021
    नई दिल्‍ली । शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Shaheed Veer Narayan Singh International Cricket Stadium)  में खेले गए रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 टूर्नामेंट (Road Safety World Series T20 Tournament) के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में श्रीलंका लेजेंड्स (Sri Lanka legends legends) ने दक्षिण अफ्रीका लेजेंड्स (south africa) को 8 विकेट से हरा दिया […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved