• img-fluid

    दीपका की कल्कि 2898 देखकर रणवीर सिंह ने पकड़ लिया सिर

  • July 10, 2024

    मुंबई (Mumbai) दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की हाल ही में फिल्म कल्कि 2898 एडी (Kalki 2898 AD) रिलीज हुई है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया है जिसमें दीपिका के साथ प्रभास, अमिताभ बच्चन, कमल हासन (Amitabh Bachchan, Kamal Haasan) भी लीड रोल में हैं। अब दीपिका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जहां रणवीर सिंह उनकी फिल्म का रिव्यू दे रहे हैं। दरअसल, 2-3 दिन पहले ही दीपिका, रणवीर और उनके पैरेंट्स के साथ फिल्म देखने गई थीं जिसका वीडियो उन्होंने अब शेयर किया है।

    वीडियो में आप देखेंगे कि रणवीर फिल्म देखने के बाद दीपिका को अपना रिव्यू देते हैं और उसमें रणवीर के एक्सप्रेशन साफ बता रहे हैं कि उन्हें कल्कि 2898 एडी बहुत पसंद आई है। वह एक्साइटेड होकर सिर तक पकड़ लेते हैं और कहते हैं कि ऐसी फिल्म को देखना मेरे लिए ट्रिपी है खासकर ऐसा किरदार जहां वह(दीपिका) प्रेग्नेंट हैं और रियल में भी प्रेग्नेंट हैं। ऐसा था कि क्या हो रहा है।



    वहीं दीपिका कहती हैं कि मुझे नहीं पता कैसा फील करना चाहिए। मैं रिएक्शन्स देखकर बहुत खुश हू। इसके बाद दीपिका फैंस के साथ अपने इंटरैक्शन दिखाती हैं।

    बता दें कि हाल ही में दीपिका के को-स्टार सास्वत चटर्जी ने बताया था कि कैसे फिल्म के क्लाइमैक्स में उनका किरदार दीपिका के बाल पकड़कर उन्हें घसीटकर ले जाता है। एक्टर ने बताया था कि उस वक्त दीपिका प्रेग्नेंट थीं। रणवीर सिंह भी उस वक्त सेट पर मौजूद होते थे। वह एक जगह पर खड़े ही नहीं होते थे। वह सीन थोड़ा मुश्किल था तो मैंने रणवीर को कहा कि परेशान मत हो, चैलेंजिंग सीन के लिए बॉडी डबल हैं। उन्होंने स्माइल करते हुए कहा हां पता है दादा।

    Share:

    रूसी राष्ट्रपति पुतिन के निमंत्रण पर पीएम मोदी तीन महीने बाद फिर जाएंगे रूस

    Wed Jul 10 , 2024
    नई दिल्ली. रूस (Russia) के दो दिवसीय दौरे से ऑस्ट्रिया (Austria) पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi0 अक्टूबर महीने में एक बार फिर रूस जाएंगे. पीएम मोदी के अगले दौरे के लिए उन्हें खुद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Russian President Vladimir Putin)  ने विशेष तौर पर आमंत्रित किया है. दरअसल, अक्टूबर के […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved