• img-fluid

    आज खत्‍म हो रही राम रहीम की फरलो, जेल जाने से पहले BJP सांसद नवीन जिदंल कर सकते हैं मुलाकात

  • September 05, 2024

    नई दिल्‍ली । बरनावा (Barnawa) के डेरा सच्चा सौदा आश्रम (Dera Sacha Sauda Ashram) में रह रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम (Gurmeet Singh Ram Rahim) की 21 दिन की फरलो (Furlough) का समय मंगलवार को पूरा हो रहा है। अब वह रोहतक की सुनारिया जेल में वापस जाएंगे। दूसरी ओर, उनके जेल रवाना होने से पहले हरियाणा के कुरुक्षेत्र से भाजपा सांसद नवीन जिंदल के डेरा प्रमुख से आश्रम में मुलाकात की चर्चा तेज हो गई है।

    नवीन जिंदल मंगलवार को बरनावा डेरा आश्रम के करीब न्यू ऐरा वर्ल्ड स्कूल के ग्राउंड में हेलिकॉप्टर से पहुंचेंगे। स्थानीय पुलिस ने स्कूल का निरीक्षण करते हुए यह तो बताया कि सांसद नवीन जिंदल के मंगलवार को आने का कार्यक्रम है मगर वे डेरा प्रमुख से मिलेंगे इसकी जानकारी होने से इंकार कर रही है।


    रोहतक की सुनारिया जेल में कारावास की सजा काट रहे डेरा प्रमुख गुरमीत सिंह राम रहीम बीती 13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिनों की फरलो लेकर बरनावा के आश्रम में आये थे। आश्रम में वह अपनी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत व परिवार के लोगों के साथ रह रहे हैं। उनकी फरलो का समय मंगलवार को पूरा हो रहा है।

    कार से आश्रम जा सकते हैं नवीन जिंदल
    सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार भाजपा सांसद व उद्योगपति नवीन जिंदल मंगलवार की सुबह हेलीकॉप्टर से बिनौली आ सकते हैं। उनका हेलीकॉप्टर बिनौली के न्यू एरा वर्ल्ड स्कूल के मैदान में उतरेगा। इसके लिए मैदान की साफ-सफाई करा दी गयी है। थाना बिनौली पुलिस ने भी हेलीकॉप्टर के उतरने वाले स्थल का निरीक्षण किया। यहां से नवीन जिंदल को गाड़ी द्वारा पुलिस सुरक्षा में बरनावा आश्रम लेकर जाया जाएगा। हालांकि डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा प्रबंधन ने सांसद के आने की जानकारी से इनकार किया है। थाना पुलिस के अनुसार सांसद नवीन जिंदल का हेलीकॉप्टर सुबह 10 बजे बिनौली के न्यू ऐरा वर्ल्ड स्कूल में उतरेगा।

    डेरा प्रमुख को अब तक मिली पेरोल और फरलो
    17 जून 2022 को 30 दिन
    15 अक्टूबर 2022 को 40 दिन
    21 जनवरी 2023 को 40 दिन
    20 जोलाई 2023 को 30 दिन
    21 नवम्बर 2023 को 21 दिन
    19 जनवरी 2024 को 50 दिन
    13 अगस्त को सातवीं बार 21 दिन

    Share:

    उपचुनाव में प्रशांत किशोर उतारेंगे उम्मीदवार, RJD के गढ़ में होगी आग्निपरीक्षा

    Thu Sep 5 , 2024
    पटना। जन सुराज (Jan Suraj) के रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) गत दिवस एक दिवसीय दौर पर कैमूर पहुंचे। भभुआ स्थित सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि आगामी रामगढ़ विधान उपचुनाव में जन सुराज अपना उम्मीदवार उतरेगा। कैमूर की ज्यादातर सीटों पर अब तक कुछ ही परिवार के लोग चुनाव लड़ते हैं […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved