• img-fluid

    धार्मिक उल्लास के साथ मना राम जन्मोत्सव

  • April 11, 2022

    • चंबल तट स्थित चामुंडा माता मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा-घरों में भी हुए कन्या पूजन के आयोजन

    नागदा। रविवार को राम नवमी पर शहर में जगह-जगह धार्मिक आयोजन हुए। दोपहर में शहर के विभिन्न राम मंदिरों पर भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया। इस दौरान भगवान का पूजन-अर्चन व आरती उतारी गई। पश्चात प्रसादी वितरण के आयोजन किए गए। इसी दिन शाम को चल समारोह के रुप में निकले रघुवंशियों ने सामाजिक एकता का संदेश दिया। रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन भी हुआ। इसी दिन घरों में कन्या पूजन के आयोजन हुए तो माता मंदिरों में हवन, पूजन, अर्चन के साथ भंडारे के आयोजन हुए। श्रीराम रामनवमी पर रघुवंशी समाज द्वारा दो दिनी आयोजन किए जा रहे थे। 9 अप्रैल से शुरू हुआ अखंड रामायण पाठ का रविवार को समापन हुआ। दोपहर पाठ समापन के साथ महाआरती की गई, वहीं शाम करीब 5.30 बजे गुलाबबाई कॉलोनी स्थित समाज की धर्मशाला से चल समारोह शुरू हुआ। जो नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंचा। जुलूस में समाज के पुरुष सफेद वस्त्र तो महिलाएं लाल चुनरी, साड़ी में चल रही थी। शाम 7.30 बजे चल समारोह समापन होने के बाद प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।


    प्राचीन चामुंडा माता मंदिर पर हुआ भव्य भंडारा
    रामनवमी के साथ ही चैत्र नवरात्र का समापन भी हुआ। इस दिन घरों में कन्या पूजन तो माता मंदिरों में पूजन, अर्चन व भंडारे के आयोजन किए गए। चंबल तट प्राचीन चामुंडा माता मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान यहां कन्या पूजन भी किया गया। कन्या पूजन में पूर्व विधायक दिलीपसिंह शेखावत, असंगठित कामगार बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष सुल्तानसिंह शेखावत, राकेश यादव आदि शामिल हुए। राम नवमी पर इंगोरिया रोड खड़े हनुमान मंदिर पर प्रभु श्रीराम का अभिषेक, पूजन, हवन व दोपहर महाआरती व प्रसादी वितरण किया गया।

    Share:

    नहीं सुधरी टाटा कंपनी..धीमे कार्य के कारण आधी लाईन ही डल पार्ई

    Mon Apr 11 , 2022
    पिछले साल कोरोना के कारण मजदूर नहीं मिलने का किया था कंपनी ने बहाना-मेन लाईन का काम भी अधूरा उज्जैन। पिछले करीब साढ़े 3 साल से टाटा प्रोजेक्ट कंपनी शहर में सीवरेज लाइन डालने का काम कर रही है। अधिकारियों ने कोरोना कफ्र्यू के दौरान तेजी से काम करने का दावा किया था और तब […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved