• img-fluid

    रकुल-जैकी की शादी के फंक्शन शुरू, ढोल नाइट के लिए अपने दुल्हे के घर पहुंचीं एक्ट्रेस

  • February 16, 2024

    नई दिल्‍ली (New Dehli)। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की शादी की रस्में (wedding rituals)शुरू हो गई हैं। सबसे पहले ढोल नाइट (Dhol Night)से शुरुआत हुई जिसके लिए जैकी भगनानी (jackky bhagnani)का घर लाइट्स और फूलों से सजा हुआ था। घर की डेकोरेशन देखकर आप भी तारीफ करेंगे। बीती रात ढोल नाइट के लिए रकुल, जैकी के घर जाती दिखीं। इस दौरान एक्ट्रेस ट्रेडिशनल लुक में नजर आईं। हालांकि वह मीडिया के सामने नहीं आईं बस गाड़ी के अंदर ही उन्हें कैप्चर किया गया।

    गोवा में शादी

    इस दौरान रकुल और परिवार वालों के चेहरे पर शादी की खुशी और एक्साइटमेंट साफ नजर आ रही थी। दरअसल, शादी से पहले के कुछ फंक्शन मुंबई में दोनों के घर पर हो रहे हैं। वहीं शादी तो गोवा में होगी जिसमें परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी 21 फरवरी को है। बता दें कि शादी से पहले रकुल और जैकी, थाइलैंड में बैचरल ट्रिप एंजॉय करके आए हैं। दोनों ने वहां खूब पार्टी की और अब परिवार वालों के साथ शादी के सारे फंक्शन एंजॉय कर रहे हैं।

    इको फ्रेंडली शादी

    ऐसा कहा जा रहा है कि रकुल और जैकी की इको फ्रेंडली शादी होगी। दोनों ने अपने मेहमानों को फिजिकल इन्विटेशन कार्ड नहीं दिए हैं बल्कि ई कार्ड दिए हैं। शादी में पटाखे नहीं जलाए जांगे और दोनों कपल शादी के दिन पेड़ भी लगाएंगे।

    नो हनीमून

    रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के बाद रकुल और जैकी हनीमून पर नहीं जाएंगे। दोनों अपने काम में बीजी हैं। रकुल को शादी के 1 हफ्ते बाद अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग करनी है। वहीं जैकी, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ स्टारर बड़े मियां और छोटे मियां की रिलीज में बीजी हो जाएंगे जिसे वह प्रोड्यूस कर रहे हैंय़

    Share:

    यूपीआई पेमेंट सर्विस में फोनपे और गूगल पे का दबदबा कम करने की तैयारी

    Fri Feb 16 , 2024
    नई दिल्‍ली (New Dehli)। भारत में यूपीआई पेमेंट सर्विस (UPI Payment Service)में फोनपे और गूगल पे के दबदबे (dominance)को कम करने के लिए सरकार नई योजना (government new scheme)बना रही है। देश में 80 फीसदी यूपीआई भुगतान फोनपे और गूगल पे से होता है। दोनों अमेरिकी कंपनियां हैं। ऐसे में सरकार नहीं चाहती कि यूपीआई […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved