• img-fluid

    राज्यसभा चुनाव : महाराष्ट्र से एनसीपी के नितिन-भाजपा के धैर्यशील पाटिल निर्विरोध चुने गए

  • August 27, 2024

    मुंबई/डिब्रूगढ़। महाराष्ट्र (Maharashtra) में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नितिन पाटिल (Nitin Patil) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के धैर्यशील पाटिल (Dhairyasheel Patil) सोमवार को राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए। राज्यसभा (Rajya Sabha) की ये दोनों सीटें पीयूष गोयल और उदयनराजे भोसले के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने से रिक्त हुई थीं। लोकसभा चुनाव में भोसले सतारा सीट से जीते, जबकि केंद्रीय मंत्री गोयल मुंबई उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित हुए। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के नितिन पाटिल ने निर्विरोध निर्वाचन का प्रमाणपत्र स्वीकार किया। राकांपा और भाजपा राज्य और केंद्र में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का हिस्सा हैं।


    इसी तरह असम में भाजपा के राज्यसभा चुनाव उम्मीदवार रामेश्वर तेली और मिशन रंजन दास निर्विरोध चुने गए। उन्होंने सोमवार को रिटर्निंग ऑफिसर से अपने विजेता प्रमाण पत्र प्राप्त किए। डिब्रूगढ़ से सर्बानंद सोनोवाल और काजीरंगा से कामाख्या प्रसाद तासा के लोकसभा चुनाव जीनते के बाद दोनों सीटें खाली हुई थीं। विपक्षी दलों ने यहां उम्मीदवार नहीं उतारे थे।

    लोकसभा चुनाव 2024 में कितने राज्यसभा सांसद चुने गए हैं?
    लोकसभा चुनावों के बाद राज्यसभा में 10 सीटें खाली हो गई हैं। इसके अलावा दो सीटें सांसदों के इस्तीफे की वजह से खाली हुई हैं। राज्यसभा सचिवालय ने इन रिक्तियों को अधिसूचित किया है। जो सीटें खाली हुई हैं, उसमें असम, बिहार और महाराष्ट्र में दो-दो, हरियाणा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और त्रिपुरा में एक-एक सीट शामिल हैं।

    मध्य प्रदेश से राज्यसभा के सदस्य रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा था और जीत दर्ज की है। भाजपा नेता को केंद्र की मोदी कैबिनेट में दूरसंचार और पूर्वोत्तर विकास मंत्रालय भी सौंपा गया है।

    महाराष्ट्र से भाजपा के राज्यसभा के सांसद रहे पीयूष गोयल और उदयनराजे भोंसले अब लोकसभा के सदस्य हैं। मुंबई उत्तर सीट से जीते गोयल को मोदी सरकार में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री बनाया गया है। वहीं दूसरे नेता उदयनराजे भोंसले सतारा से लोकसभा सांसद चुने गए हैं।

    हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा ने रोहतक लोकसभा सीट से चुनाव जीता है। पहले वह हरियाणा से कांग्रेस के राज्यसभा के सदस्य थे। इसके अलावा मीसा भारती (बिहार), विवेक ठाकुर (बिहार), कामाख्या प्रसाद तासा (असम), सर्बानंद सोनोवाल (असम), केसी वेणुगोपाल (राजस्थान) और बिप्लब कुमार देब (त्रिपुरा) भी लोकसभा चुनाव जीते हैं।

    राजग को मिलेगा बहुमत
    27 अगस्त को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख के दिन चुनाव आयोग परिणाम की घोषणा करेगा। नतीजे घोषित होने के बाद इन 12 सीटों में से 11 सीटें राजग के हिस्से में आएगी, जिससे उसे उच्च सदन में बहुमत हासिल हो जाएगा। गौरतलब है कि वर्तमान में राज्यसभा की 20 सीटें खाली हैं। 12 सीटों पर उपचुनाव के बाद उच्च सदन के सदस्यों की कुल क्षमता 237 हो जाएगी। इसके अलावा विधानसभा चुनाव नहीं होने के कारण जम्मू कश्मीर की चार सीटें रिक्त हैं, जबकि इतनी ही सीटों पर सदस्यों का मनोनयन नहीं हुआ है। नतीजे के बाद भाजपा के सदस्यों की संख्या 87 से बढ़कर 97 (मनोनीत और निर्दलीय के साथ 104) जबकि राजग की संख्या 119 हो जाएगी। यह संख्या चुनाव के बाद 237 सदस्यों वाली राज्यसभा में बहुमत की शर्त को पूरी करता है।

    Share:

    फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने टेलीग्राम के CEO की गिरफ्तारी का किया बचाव, कहा- यह कोई राजनीतिक फैसला नहीं

    Tue Aug 27 , 2024
    नई दिल्‍ली । फ्रांस (France) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने सोमवार को टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव (Pavel Durov) की गिरफ्तारी से जुड़ी अफवाहों को खारिज कर दिया, जो 24 अगस्त को पेरिस के बाहर एक एयरपोर्ट पर हुई थी. मैक्रों ने जोर देकर कहा कि गिरफ्तारी एक “न्यायिक जांच” का हिस्सा थी, […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    गुरुवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved