• img-fluid

    लेह में राजनाथसिंह ने उठाई बंदूक, भारतीय जवानों ने किया शक्ति प्रदर्शन

  • July 17, 2020

    लेह। अपनी दो दिवसीय यात्रा पर लेह पहुंचे राजनाथ सिंह ने लेह के स्ताकना में भारतीय सेना के एक खास कार्यक्रम में हिस्सा लिया। स्ताकना में भारतीय सेना के खास कार्यक्रम में जवानों ने पैरा ड्रॉपिंग और अन्य करतबों से शक्ति का खास प्रदर्शन किया। इस दौरान सेना के अधिकारियों के साथ रक्षामंत्री खुद एक राइफल से निशाना लगाते दिखे।
    शुक्रवार सुबह दिल्ली से विशेष विमान के जरिए लेह पहुंचे राजनाथ सिंह सबसे पहले स्ताकना के एक बेस पर पहुंचे। इस दौरान सेना की उत्तरी कमान के कई वरिष्ठ अधिकारी, सीडीएस जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे भी उनके साथ रहे। स्ताकना पहुंचे राजनाथ सिंह ने यहां पर सेना के अफसरों के साथ एक शक्ति प्रदर्शन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। सेना के अधिकारियों के साथ राजनाथ ने यहां काफी बातचीत की। इसके अलावा कार्यक्रम में शामिल हुए सैन्यकर्मी भी रक्षामंत्री से बात करते दिखे। इसी बीच सेना की पीका मशीन गन की जांच की और अधिकारियों से इसके बारे में जानकारी भी ली।
    स्ताकना में आयोजित हुए कार्यक्रम के दौरान सेना के जवानों ने आसमान से पैरा ड्रॉपिंग कर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सेना के जवान यहां पर शौर्य के प्रदर्शन के लिए कई करतब करते दिखे जिसकी रक्षामंत्री और सैन्य अधिकारियों ने सराहना की। लेह के दुर्गम इलाकों में राजनाथ सिंह के इस दौरे पर सेना के जवानों ने अपनी ताकत का अभूतपूर्व प्रदर्शन किया। जवानों के शक्ति प्रदर्शन की कई तस्वीरें सामने आईं। वही रक्षामंत्री ने खुद सेना के जवानों की इस मेहनत और अदम्य साहस को सलाम किया।

    Share:

    सियासी घमासान के बीच पायलट ने की चिदंबरम से बात

    Fri Jul 17 , 2020
    पायलट ने खुद ही की सुलह की पेशकश पार्टी में वापसी कीजिए, आपकी बगावत को माफ कर दिया जाएगाःचिदंबरम जयपुर। राजस्थान में सियासी संकट के बीच सचिन पायलट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम से बात की है। सूत्रों के मुताबिक, चिंदबरम ने देर रात पायलट को वापस आने का न्योता दिया और कहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved