• img-fluid

    राजकुमार राव और पत्रलेखा आज लेंगे सात फेरे, शादी का कार्ड हुआ वायरल, देखें क्या है खासियत

  • November 15, 2021

    मुंबई। राजकुमार राव (Raj Kumar Rao) और पत्रलेखा (Patralekhaa)आज चंडीगढ़ में शादी (wedding in chandigarh) के बंधन में बंधने वाले हैं। शनिवार को दोनों की सगाई की तस्वीरें और वीडियो वायरल(Engagement pictures and videos viral) हुए थे। अब उनकी शादी का कार्ड इंटरनेट पर वायरल (wedding card viral on internet) हो रहा है। इससे उनकी शादी की डेट और वेन्यू भी कन्फर्म(Wedding date and venue also confirmed) हुआ है। इंगेजमेंट की वाइट थीम पार्टी की तस्वीरों के बाद अब राजकुमार और पत्रलेखा के फैन्स को उनकी शादी के फोटोज का इंतजार है।


    राजकुमार राव और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा फाइनली शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनकी शादी का कार्ड ट्विटर पर उनके एक फैन पेज पर शेयर किया गया है। इंडिगो कलर का कार्ड काफी सोबर दख रहा है। कार्ड पर शैंडेलियर्स, केले के पत्ते, कमल के फूल दिख रहे हैं जो कि वेन्यू के डेकोर का हिंट दे रहा है। उनकी शादी चंडीगढ़ के लग्जरी रिजॉर्ट ओबरॉय सुखविला में हो रही है।
    कार्ड पर लिखा है, राव और पॉल फैमिली आपको पत्रलेखा (अजित और पापरी पॉल की बेटी) और राजकुमार (कमलेश यादव और सत्यप्रकाश यादव के बेटे) की शादी में इन्वाइट करती है। शादी की डेट 15 नवंबर और वेन्यू का नाम सुखविलाज लिखा है। शादी में खास लोगों को ही इन्वाइट किया गया है। इनमें साकिब सलीम, फराह खान, हुमा कुरैशी जैसे बॉलीवुड सिलेब्स शामिल है। वहीं 14 की रात अदिति राव हैदरी सहित कुछ और सिलेब्स की भी चंडीगढ़ रवाना होने की खबर है।
    शनिवार को पत्रलेखा और राजकुमार राव का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें राजकुमार ने घुटनों पर बैठकर पत्रलेखा को प्रपोज किया था। उन्होंने पूछा था, क्या तुम मुझसे शादी करोगी। इस पर पत्रलेखा भी उनके बराबर बैठ गई थीं उन्हें हां जवाब देकर खुद पहले अंगूठी पहना दी थी। इसके बाद दोनों ने डांस भी किया था। इस क्यूट कपल के वीडियो उनके फैन पेजज पर वायरल थे।

    Share:

    कोरोना: देश में बीते 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा नए मामले आए सामने, 523 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस

    Mon Nov 15 , 2021
    नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 34 हजार पहुंच गई है। 523 दिन बाद सबसे कम एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों का आंकड़ा भी ठीक हो रहा […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved