img-fluid

Rajat Kapoor Birthday: रजत कपूर ने कई फिल्मों में निभाए दमदार किरदार, नेशनल अवार्ड भी मिले

  • February 11, 2025

    मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता और निर्देशक रजत कपूर (Rajat Kapoor) का जन्म 11 फरवरी 1961 को दिल्ली में हुआ। रजत (Rajat Kapoor) को फैंस उनके अभिनय और निर्देशित फिल्मों के कारण जानते हैं। रजत अपनी निजी जिंदगी को ज्यादा शेयर करना पसंद नहीं करते हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं रजत की चर्चित फिल्मों और उनके लिए मिले पुरस्कारों के बारे में।

    ऐसे हुई फिल्मी करियर की शुरुआत
    रजत ने फिल्मी करियर की शुरुआत दिल्ली में ही कर दी थी। उन्होंने दिल्ली में चिंगरी थिएटर ग्रुप को साल 1983 में ज्वाइन किया। इसके बाद 1985 में वे पुणे में फिल्म और टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया चले गए।



    अभिनेता होना कठिन नहीं
    बतौर अभिनेता अपने करियर को बढ़ाने वाले रजत कपूर ने धीरे-धीरे निर्देशन की ओर अपना रुख कर लिया। एक इंटरव्यू के दौरान रजत कपूर ने कहा कि फिल्म में एक्टिंग करना बहुत आसान काम है। अगर आप एक्टर हैं। अगर आपके लिए कैमरा मुश्किल नहीं है तो स्क्रिप्ट याद करके काम करने में कुछ खास दिक्कत नहीं होती है।

    इन फिल्मों में नजर आए रजत
    रजत कपूर ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1989 में ख्याल गाथा से की थी। इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट फिल्म क्रिटिक्स के लिए फिल्म फेयर अवार्ड मिला था। इसके अलावा रजत को दिल चाहता है में महेश के किरदार और मानसून वेडिंग में तेज पुरी के किरदार से भी फैंस पहचानते हैं। रजत को ‘भेजा फ्राई’, ‘अपना आसमान’, ‘यूं होता तो क्या होता’, ‘खोया खोया चांद’, ‘जाने तू या जाने न’, ‘तेरे संग’, ‘रात गई बात गई’ जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

    इन फिल्मों का किया निर्देशन
    रजत कपूर ने कई फिल्मों का निर्देशन किया है। इसमें तराना (1994), हाइपोथिसिस (1996), रघु रोमियो (2003) शामिल हैं। इन फिल्मों के लिए रजत को नेशनल फिल्म अवॉर्ड मिला है। रजत को उनकी फिल्मों से ज्यादा निर्देशित फिल्मों के लिए ज्यादा सरहाना मिलती है।

    Share:

    स्‍वास्तिक का चिह्न बेहद शुभ होता है, लेकिन ये भी छिपे हैं रहस्‍य ....

    Tue Feb 11 , 2025
    उज्‍जैन। वेद-शास्‍त्रों में स्वास्तिक (swastika) के चिह्न को सम्पूर्ण जगत का कल्याण करने वाला और अमरत्व प्रदान करने वाला माना गया है. स्वास्तिक को बेहद शुभ, सौभाग्‍यदायी (Fortunate) और सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. स्वस्तिक की 4 रेखाओं को 4 वेद, 4 पुरूषार्थ, 4 आश्रम, 4 लोक और 4 देवों यानी ब्रह्मा, विष्णु, महेश […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    सोमवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved