• img-fluid

    राजस्थान सरकार के मंत्री ने पूर्व मुख्‍यमंत्री पर साधा निशाना, कहा- भाजपा से डर रहे अशोक गहलोत

  • July 15, 2024

    जयपुर (Jaipur) । राजस्थान (Rajasthan) की भजनलाल सरकार में मंत्री मदन दिलावर (Minister Madan Dilawar) ने अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पर निशाना साधा है। कथित फोन टैपिंग वाले मामले पर टिप्पणी करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि अशोक गहलोत भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेतृत्व वाली सरकार का सामना करने से डर रहे हैं। यही कारण है कि विधानसभा सत्र में भाग लेने से डर रहे हैं। इस दौरान दिलावर ने अशोक गहलोत पर तीखी टिप्पणी करते हुए गहलोत को झूठा आदमी भी कह दिया। रविवार को दिलावर ने गहलोत को लेकर क्या-क्या कहा? आइये जानते हैं।

    ‘डरे हुए हैं गहलोत’
    कथित फोन टैपिंग वाले आरोपों पर टिप्पणी करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि अब अशोक गहलोत डर गए हैं और भजनलाल सरकार का सामना करने से बच रहे हैं। दिलावर ने जोधपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि यही कारण है अशोक गहलोत विधानसभा सत्र में भाग नहीं ले रहे हैं।


    रविवार को गहलोत पर टिप्पणी करते हुए राजस्थान के शिक्षा मंत्री दिलावर ने कहा कि वो हमेशा कहते हैं कि उन्होंने अपने शासन में कभी किसी का फोन नहीं टैप करवाया। दिलावर ने कहा कि मैंने अपने जीवन में इतना बड़ा झूठा आदमी नहीं देखा। दिलावर ने आरोप लगाते हुए कहा कि गहलोत के तत्कालीन ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक ऑडियो क्लिप शेयर किया है, जिसमें गहलोत को फोन टैपिंग की बात कबूल करते हुए सुना जा सकता है।

    तीन लोगों के फोन टैपिंग का आरोप
    राजस्थान की राजनीति में फोन टैपिंग का मामला गरमाया हुआ है। बीते दिनों अशोक गहलोत के तत्कालीन ओएसडी लोकेश शर्मा ने एक ऑडियो क्लिप शेयर की थी। इस ऑडियो क्लिप में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की आवाज सुनी गई, जिसमें केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, संजय जैन और कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का फोन टैप करने की बातचीत हो रही थी। आरोपों के अनुसार, इस ऑडियो क्लिप में अशोक गहलोत ने लोकेश शर्मा को अपने इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को नष्ट करने का निर्देश देते हुए सुना गाय था।

    बाद में इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर केस दर्ज किया था, जिसमें साजिश रचने, विश्वासघात और कई धाराओं में केस दर्ज किया था। इस मामले में धारा 409 और धारा 120 के साथ आईटी अधिनियम संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया था।

    Share:

    उपचुनाव में इंडी अलायंस की प्रचंड जीत पर केसी त्यागी बोले- कांग्रेस के लिए खुशी की बात, लेकिन..

    Mon Jul 15 , 2024
    नई दिल्ली (New Delhi)। सात राज्यों की 13 विधानसभा के उपचुनाव (13 Assembly by-elections) में इंडिया अलायंस (India Alliance) की प्रचंड जीत हुई है। वहीं बीजेपी (BJP) के खाते में सिर्फ 2 सीटें आईं हैं। कांग्रेस और टीएमसी (Congress and TMC) 4-4 सीट जीतने में सफल रही। वहीं एक सीट पर डीएमके और आम आदमी […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved