img-fluid

राजस्थानः सीएम अशोक गहलोत ने बुलाई मंत्रियों-विधायकों की बैठक

July 12, 2020

जयपुर। राजस्थान में जारी सियासी घमासान के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज रात मंत्रियों और पार्टी विधायकों की बैठक बुलाई है। सीएम गहलोत ये फैसला ऐसे समय में लिया है जब पार्टी के दिग्गज नेता और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट अपने समर्थक विधायकों के साथ सूबे से बाहर हैं। सचिन पायलट इस समय दिल्ली में हैं और कांग्रेस आलाकमान से संपर्क की कोशिश में जुटे हुए हैं। दूसरी ओर अशोक गहलोत लगातार अपने आवास पर कांग्रेस के विधायकों और मंत्रियों से मिल रहे हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सभी कांग्रेस विधायकों को ये संदेश भेजा है कि वे शाम तक जयपुर पहुंच जाएं। उन्होंने कांग्रेस विधायकों और मंत्रियों की आज रात बैठक भी बुलाई है। अपनी सरकार पर मंडरा रहे संकट को टालने की कवायद में जुटे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने आवास पर पार्टी नेताओं के साथ लगातार बैठक कर रहे हैं। इस बीच पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से भी कहा गया है कि वो जल्द से जल्द अशोक गहलोत से उनके आवास पर मिलें।
राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत लगातार पार्टी नेताओं और विधायकों के संपर्क में हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि अगर किसी विधायक या मंत्री का फोन नहीं मिल रहा है तो उनसे निजी तौर पर जाकर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि सरकार की स्थिति को मजबूत करने की जिम्मेदारी सभी की है।
खाचरियावास ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दिल्ली गए विधायकों से भी लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सचिन पायलट, राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। अगर कोई विधायक उनके साथ दिल्ली गया है तो इसका मतलब ये नहीं है कि वो मुख्यमंत्री या फिर सरकार के खिलाफ गया है। दिल्ली गए विधायकों से संपर्क जारी है, मुख्यमंत्री ने खुद कई विधायकों से बात की है।

Share:

सरवटे बस स्टैंड से मधुमिलन, पटेल प्रतिमा का इलाका सील

Sun Jul 12 , 2020
इंदौर। छोटी ग्वालटोली के गवली मोहल्ला में कोरोना वायरस संक्रमित मिलने के बाद आज जिला प्रशासन और डॉक्टरों की टीम यहां पहुंची और दूसरे लोगों के भी सैंपल लिए गए। इसके साथ ही पूरे क्षेत्र को कंटेनमेंट क्षेत्र घोषित कर सील कर दिया गया है। मधुमिलन टॉकीज के पास से लेकर सरवटे बस स्टैंड और […]
सम्बंधित ख़बरें
खरी-खरी
रविवार का राशिफल
मनोरंजन
अभी-अभी
Archives

©2025 Agnibaan , All Rights Reserved