• img-fluid

    ब्राजील में बारिश ने ले ली 94 लोगों की जान

  • February 17, 2022


    ब्यूनस आयर्स । ब्राजील (Brazil) में रियो डी जनेरिया (Rio de Janeiro) के उत्तरी पेट्रोपोलिस शहर (Northern Petropolis City) में मूसलाधार बारिश (Torrential rains) से आई बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन (floods and landslides) से मरने वालों की संख्या (Death Toll) बढ़कर 94 पहुंच गई है।

    गौरतलब है कि इससे पहले मीडिया रिपोर्ट में पेट्रोपोलिस शहर में मूसलाधार बारिश से आयी बाढ़ और उसके बाद हुए भूस्खलन के कारण 71 लोगों मारे जाने और कम से कम 54 घर नष्ट होने की रिपोर्ट बुधवार को आई थी। रिपोर्ट के अनुसार मृतकों संख्या बढ़कर 94 पहुंच गई है।



    ब्राजील के समाचार पोर्टल जी1 के अनुसार नागरिक सुरक्षा सेवा ने 24 लोगों को बचाया, जबकि 35 अन्य लापता हैं। उल्लेखनीय है कि ब्राजील में मंगलवार को मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन की घटना हुई। ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने मंत्रियों को पेट्रोपोलिस बाढ़ पीड़ितों की सहायता का जिम्मा सौंपा है।

    Share:

    कनाडा में चल रही ट्रक हड़ताल खत्‍म, प्रदर्शनों को लेकर ओटावा पुलिस प्रमुख बर्खास्त

    Thu Feb 17 , 2022
    कनाडा। हड़ताल समाप्त, प्रदर्शनों को लेकर ओटावा पुलिस प्रमुख बर्खास्त, ट्रक चालकों के विरोध से निपटने में नाकाम रहने का आरोप ओटावा। कनाडा (Canada) में अमेरिका से लगती सीमा (American Border) के मोंटाना मार्ग पर पिछले दो सप्ताह से ट्रकों और अन्य वाहनों की हड़ताल (Trucks Strike on Montana Road) खत्म (Trucks Strike end) हो […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved