img-fluid

रेलवे सिंहस्थ से पूर्व 5 फ्लेग स्टेशन बनाएगा… कैमरे लगेंगे

  • February 18, 2025

    उज्जैन। प्रयागराज में आयोजित हो रहे महाकुंभ के दौरान पिछले शनिवार को दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई थी और 18 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना ने उज्जैन में आयोजित होने जा रहे सिंहस्थ 2028 को लेकर रेलवे विभाग की चिंता बढ़ा दी है। पिछले सिंहस्थ 2016 में उज्जैन स्टेशन के अलावा तीन स्थानों पर फ्लेग स्टेशन बनाए गए थे। आगामी सिंहस्थ में इनकी संख्या बढ़कर 5 हो जाएगी। मुख्य स्टेशन की तरह सभी फ्लेग स्टेशनों पर भी सीसीटीवी कैमरों से निगरानी और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त बल भी लगाया जाएगा।


    उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ के बाद वर्ष 2028 में उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व का आयोजन होगा। इसमें लगभग 15 करोड़ लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है। इसमें लगभग 30 से 40 प्रतिशत लोग ट्रेन के माध्यम से आवागमन कर सकते हैं। ऐसे में आगामी सिंहस्थ में रेलवे के द्वारा प्रयागराज की तरह उज्जैन में भी सिंहस्थ की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए हर स्टेशन विशेष व्यवस्था करनी होगी। इसमें रेल यात्रा को सुरक्षित व सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारी की जाएगी। आरपीएफ थाना प्रभारी नरेंद्र यादव ने बताया कि आगामी सिंहस्थ में आरपीएफ के समक्ष तीन बड़ी चुनौतियां सबोटेज, भगदड़ व आपदा (आगजनी, बम विस्फोट इत्यादि) से निपटने की प्रमुख जवाबदारियां रहेगी। इसके अलावा बाहरी असामाजिक तत्वों द्वारा रेलवे ट्रैक व ट्रेनों के साथ तोड़-फोड़ की घटनाएं कर व्यवधान उत्पन्न करने की आशंका को देखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए जाएंगे। उन्होंने बताया कि उज्जैन रेलवे स्टेशन के अलावा सभी फ्लेग स्टेशनों पर फायर ब्रिगेड के साथ-साथ एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमे तैनात की जाएगी। इसमें आरपीएफ भी मुख्य स्टेशन के अलावा सभी फ्लेग स्टेशनों पर बेहतर तरीके से इंतजाम करेगा। इसका आंकलन करने के लिए जल्द ही विभाग का दल प्रयागराज जाएगा। उन्होंने बताया कि पिछले सिंहस्थ में उज्जैन रेलवे स्टेशन के अलावा विक्रम नगर, पंवासा और मोहनपुरा में फ्लेग स्टेशन बनाए गए थे। उस दौरान आरपीएफ सहित 3 हजार के बल में व्यवस्थाएं संभाली थी और इस बार आगामी सिंहस्थ में कुल 5 फ्लेग स्टेशन बनाने की प्लानिंग है जिसमें पिंगलेश्वर और नईखेड़ी क्षेत्र को शामिल किया जाएगा।

    अभी 120 कैमरे हैं मुख्य स्टेशन पर
    आरपीएफ टीआई श्री यादव ने बताया कि उज्जैन स्टेशन पर वर्तमान में 120 सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए लगे हैं और थाना परिसर में बने कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी की जा रही है। आगमी सिंहस्थ में मुख्य स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे बढ़ाने के साथ साथ सभी फ्लेग स्टेशनों पर भी सीसीटीवी कै मरे लगाए जाएंगे। इनकी संख्या लगभग 1 हजार तक रहेगी। इसके अलावा सुरक्षा कर्मचारियों की संख्या भी 5 हजार तक करने का प्रस्ताव है।

    Share:

    701 करोड़ रुपए से सिंहस्थ बायपास फोरलेन होगा

    Tue Feb 18 , 2025
    कलेक्टर ने निरीक्षण कर भू अधिग्रहण, टेंडर जल्द करने के निर्देश दिए उज्जैन। सिंहस्थ 16 में निर्मित चिंतामन बायपास को 701.86 करोड़ की लागत से फोरलेन किया जाएगा। कलेक्टर ने बायपास का निरीक्षण कर भू-अधिग्रहण और टेंडर जल्द करने के निर्देश दिए है। उज्जैन सिंहस्थ बायपास मार्ग का निर्माण सिंहस्थ 2016 के अंतर्गत टू लेन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    खरी-खरी
    बुधवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives

    ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved