• img-fluid

    Railway officer के बेटे ने घर के सामने खड़े व्यक्ति की चाकू से हमला कर की हत्या

  • April 01, 2021

    • भोपाल में लगातार दूसरे दिन हत्या: बोला गली से निकलने पर घूरता था, इसलिए मार दिया

    भोपाल। राजधानी के बागसेवनिया थाना क्षेत्र में एक युवक ने घर के सामने खड़े शख्स पर चाकू से ताबड़तोड़ वार हत्या कर दी। दोनों ही कृष्णा आर्केट कॉलोनी में रहते थे। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके गली से निकलने पर मृतक घूरता था, इसलिए हमला किया। मृतक की पहचान अनिल शिंदे (42) निवासी कृष्णा आर्केट के रूप में हुई है। वहीं, आरोपी की पहचान हितेश सरिया (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को रात को ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार अनिल शिंदे (42) कृष्णा आर्केट बागसेवनिया में परिवार के साथ रहते थे। कृष्णा आर्केट में ही हितेश सरिया भी रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा है। हितेश के पिता रेलवेे में इंजीनियर है। वह इटारसी में पदस्थ है। बुधवार रात 11 बजे हितेश ने अनिल शिंदे पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू अनिल के हाथ, सीने और पीठ में लगा। शोर शराबा सुनकर घर के लोगों के साथ पड़ोसी भी बाहर आए, जिनको देखकर हितेश भागने लगा। इस बीच चाकू के सामने का भाग अनिल की पीठ में ही रह गया और हैंडल हितेश के हाथ में आ गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पड़ोसियों की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी हितेश को देररात ही गिरफ्तार कर लिया। हितेश ने पूछताछ में बताया कि अनिल उसे गली से निकलने पर घूरता था। इसलिए उसे मार दिया। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही है। वह ठीक से कोई जवाब नहीं दे रहा है। उसने चाकू का हैंडल नाले में फेंकने की जानकारी दी है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच कर दी है।

    Share:

    Corona Vaccine का इंतजार कर रहे देशों के लिए बुरी खबर, यहां बर्बाद हुईं लाखों डोज

    Thu Apr 1 , 2021
    वॉशिंगटन। ऐसे समय में जब दुनिया के तमाम देश कोरोना वैक्सीन के लिए संघर्ष कर रहे हैं, अमेरिका की एक फैक्ट्री में जॉनसन एंड जॉनसन (Johnson & Johnson) वैक्सीन की 15 मिलियन डोज बर्बाद हो गई हैं। इस सिंगल शॉट वैक्सीन का निर्माण करने वाली फार्मास्युटिकल कंपनी का दावा है कि अधिकारियों को इमर्जेंट बायोसोल्यूशंस […]
    सम्बंधित ख़बरें
  • खरी-खरी
    रविवार का राशिफल
    मनोरंजन
    अभी-अभी
    Archives
  • ©2024 Agnibaan , All Rights Reserved